थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की दर्दनाक मौ'त; कई गंभीर रूप से घायल

Edited By Updated: 13 Jul, 2026 06:50 AM

a major fire broke out in a pub in bangkok killing 27 people

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक पब में रविवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बचावकर्मियों ने बताया कि आग लगने की सूचना आधी रात के आसपास मिली।

इंटरनेशनल डेस्कः थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक पब में रविवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बचावकर्मियों ने बताया कि आग लगने की सूचना आधी रात के आसपास मिली।


सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित पब के मुख्य दरवाजे से आग की लपटें निकलती दिख रही हैं और लोग जान बचाने के लिए भागते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसमान में काले धुएं का गुबार उठ रहा है।

प्रधानमंत्री ने की मौतों की पुष्टि

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटनास्थल का दौरा किया और मरने वालों की संख्या की पुष्टि की। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इस हादसे में सत्ताईस लोगों की जान चली गई है और कई अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि आग लगने के कारणों की अभी जांच की जा रही है।

बता दें थाईलैंड में नाइटक्लब में जानलेवा आग लगने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। 2022 में, पूर्वी थाईलैंड के एक म्यूजिक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। देश में नाइटक्लब में सबसे जानलेवा आग एक दशक से भी पहले लगी थी, जब 2009 में बैंकॉक के सैंटिका नाइटक्लब में न्यू ईयर ईव के जश्न के दौरान 66 लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा घायल हो गए थे। कहा जाता है कि वह आग इनडोर आतिशबाजी की वजह से लगी थी।

अधिकारियों ने रविवार को लगी आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है और यह देख रहे हैं कि आग इतनी तेजी से कैसे फैली और क्या उस जगह पर सुरक्षा के उपाय काफी थे। 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!