खराब व एक्सपायरी खाद्य उत्पादों की शिकायतों पर FSSAI सख्त, Swiggy Instamart को 9 नोटिस

Edited By Updated: 11 Jul, 2026 04:25 PM

fssai cracks down on complaints regarding spoiled and expired food products

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के कथित उल्लंघन के मामलों में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) को 9 नोटिस जारी किए हैं। ये कार्रवाई ग्राहकों से मिली उन शिकायतों के आधार पर की गई है,...

बिजनेस डेस्कः भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के कथित उल्लंघन के मामलों में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) को 9 नोटिस जारी किए हैं। ये कार्रवाई ग्राहकों से मिली उन शिकायतों के आधार पर की गई है, जिनमें एक्सपायरी डेट पार कर चुके, खराब, सड़े-गले और असुरक्षित खाद्य उत्पादों की डिलीवरी का आरोप लगाया गया था। 

नियामक ने कंपनी से विस्तृत स्पष्टीकरण और अनुपालन रिपोर्ट मांगी है तथा चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 खरीदारी के लिए उमड़े ग्राहक, सप्लाई भी हुई कम, जानिए अचानक क्यों बढ़ी डिमांड?

FSSAI का कंपनी को निर्देश 

FSSAI ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह कथित अनियमितताओं के कारणों, उनसे जुड़े दस्तावेजी साक्ष्यों तथा गुणवत्ता नियंत्रण, खाद्य सुरक्षा निगरानी, इन्वैंट्री प्रबंधन, स्टॉक रोटेशन, भंडारण, स्वच्छता और आंतरिक नियंत्रण व्यवस्था की पूरी जानकारी उपलब्ध कराए। साथ ही खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों का भी ब्यौरा मांगा गया है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ‘नॉयस एग्ज’ नाम से बेचे जा रहे उत्पाद FSSAI लाइसैंस में स्वीकृत उत्पाद श्रेणी के अंतर्गत नहीं थे। नियामक ने पहले ही ऐसे उत्पादों की बिक्री रोकने और आवश्यक होने पर लाइसैंस में संशोधन कराने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में पेट्रोल 13.18, डीजल 13.80 रुपए हुआ महंगा, जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ 

जांच में क्या मिला?

शिकायतों में खराब अंडे, दूध और पैकेज्ड खाद्य सामग्री की आपूर्ति का भी उल्लेख किया गया है। जांच में ‘अक्षयकल्प ऑर्गैनिक एग’ के कई पैक एक्सपायर, सड़े हुए और दुर्गंधयुक्त पाए गए, जबकि कुछ उत्पादों में खराबी और गंदगी के संकेत भी मिले, जिससे उन्हें मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त माना गया।

इसके अलावा ‘कक्के दा पराठा’ नामक खाद्य उत्पाद भी खराब अवस्था में मिलने की शिकायत दर्ज हुई। FSSAI की रिपोर्ट के अनुसार बच्चों के लिए भेजा गया एक खाद्य उत्पाद भी असुरक्षित और खराब गुणवत्ता का पाया गया। शिकायतों में यह भी आरोप लगाया गया है कि लौटाए गए खराब उत्पाद को दोबारा ग्राहक तक पहुंचा दिया गया। मामले की जांच जारी है और नियामक कंपनी के जवाब का इंतजार कर रहा है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!