Edited By Prachi Sharma,Updated: 21 Oct, 2026 02:13 PM

Tiger Shroff Firing Case : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। आरोपी से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि 'बागी' एक्टर उनका मुख्य निशाना नहीं थे।
Tiger Shroff Firing Case : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। आरोपी से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि 'बागी' एक्टर उनका मुख्य निशाना नहीं थे।
जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी असल में किसी और बॉलीवुड सेलिब्रिटी को निशाना बनाना चाहते थे। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब आरोपी अपने पहले से तय किए गए टारगेट तक आसानी से नहीं पहुंच पाए, तो उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया।
रील्स से पता चला टाइगर के पास नहीं है सिक्योरिटी
बताया जा रहा है कि टाइगर के फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई रील्स से आरोपियों को पता चला कि उस समय उनके पास पुलिस सुरक्षा नहीं थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने टाइगर को निशाना बनाने का फैसला किया। शुरुआती पूछताछ में यह भी पता चला है कि टाइगर पर यह हमला इंडस्ट्री में डर फैलाने के इरादे से किया गया था।
रविवार शाम को मुंबई के जुहू इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इस हमले में एक्टर को तो कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर, तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।
सेलेब्स ने दिया टाइगर का साथ
इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने चिंता जताई है, जिनमें अमाल मलिक, मीका सिंह, विद्युत जामवाल, शत्रुघ्न सिन्हा और रवि किशन शामिल हैं।
सुनील शेट्टी, जिनकी टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ के साथ पुरानी दोस्ती है, उन्होंने मीडिया से कहा, "टाइगर हों या जैकी दादा, मुझे लगता है कि पूरी दुनिया उन्हें प्यार करती है। और अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी हो सकता है। ऐसा नहीं होना चाहिए।सुनील ने टाइगर की अनुशासित जीवनशैली के बारे में भी बात की और बताया कि एक्टर हमेशा खेल और एक्सरसाइज पर फोकस रखते हैं। टाइगर का पूरा ध्यान सिर्फ खेल और एक्सरसाइज पर रहता है, वह इसी के प्रति समर्पित हैं। पता नहीं ऐसा क्यों हुआ।" "ऐसा नहीं होना चाहिए, और हमारे लिए सुरक्षित रहना बहुत ज़रूरी है।