Edited By Prachi Sharma,Updated: 19 Oct, 2026 12:16 PM

Tiger Shroff Eyewitness : रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में काफी चहल-पहल थी, जहां कई स्थानीय लोग मौजूद थे। इसी दौरान अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। घटना के चश्मदीद राकेश कुमार, जो एक ऑटो-रिक्शा चालक हैं, ने बताया कि उन्होंने उस...
Tiger Shroff Eyewitness : रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में काफी चहल-पहल थी, जहां कई स्थानीय लोग मौजूद थे। इसी दौरान अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। घटना के चश्मदीद राकेश कुमार, जो एक ऑटो-रिक्शा चालक हैं, ने ANI से बातचीत में बताया कि उन्होंने उस समय क्या देखा।
राकेश ने बताया, "मैं मुंबई में रिक्शा चलाता हूं, मैं शाम करीब 7:00 बजे अपनी गाड़ी निकालने पहुंचा था, वहां तीन लोग थे। एक मोटरसाइकिल पर था, जबकि दो अन्य बाहर खड़े थे - एक गेट के पास और दूसरा उससे थोड़ा आगे। जब फायरिंग शुरू हुई, तो एक व्यक्ति ने सामने से गोली चलाई, जिसका निशाना वह सीट थी जहां टाइगर श्रॉफ बैठे थे... गेट के पास खड़े दूसरे व्यक्ति ने भी गोली चलाई, जो ड्राइवर के हाथ में लगी। यह सब शाम करीब 7:00 बजे हुआ। इस बीच, फायरिंग की इस घटना के संबंध में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मुंबई पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 3(5), तथा आर्म्स एक्ट (Arms Act) की धारा 3 और 25 के तहत FIR दर्ज की गई है।
पुलिस उपायुक्त (DCP) मोहित गर्ग के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे जब टाइगर श्रॉफ अपनी कार से फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तब कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए।
मुंबई के जुहू इलाके में हुई इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिनमें अभिनेता का ड्राइवर भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को गोलियां लगीं, जबकि अभिनेता को कोई गोली नहीं लगी।