Tiger Shroff पर हमले के बाद Salman Khan की बढ़ी मुश्किलें, बढ़ाई गई सुरक्षा, Galaxy Apartment के बाहर तैनात हुई पुलिस

Edited By Updated: 19 Oct, 2026 01:42 PM

salman khan security

Salman Khan Security : रविवार शाम जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद, मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान के 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर...

Salman Khan Security : रविवार शाम जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद, मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान के 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर बुलेटप्रूफ जैकेट पहने पुलिसकर्मी और पुलिस की गाड़ियां देखी गईं। 

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे, जब टाइगर श्रॉफ जुहू के एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तब अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। अभिनेता तो गोली लगने से बच गए, लेकिन इस घटना में उनका ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस उपायुक्त मोहित गर्ग ने पुष्टि की कि जब अभिनेता क्लब परिसर से निकल रहे थे, तब उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया।

Salman Khan Security

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संदिग्धों का पता लगाने के लिए अपना तलाशी अभियान गुजरात तक बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने टाइगर की गतिविधियों पर नज़र रखी थी और उन्हें पता था कि वह हर रविवार फुटबॉल ग्राउंड जाते हैं। जांचकर्ताओं को शक है कि हमलावरों ने गोलीबारी करने से पहले इलाके की रेकी की थी और अभिनेता के रूटीन को अच्छी तरह समझ लिया था। सूत्रों ने बताया कि फायरिंग के बाद संदिग्ध SV रोड से होते हुए विले पार्ले और अंधेरी की तरफ भाग गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और बोरीवली की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। जांचकर्ताओं को संदेह है कि पुलिस से बचने के लिए वे बाद में गुजरात चले गए। 

मुंबई क्राइम ब्रांच की तीन से चार टीमें आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इस बीच, घटना के बाद रविवार रात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर के आवास का दौरा किया। उन्होंने बताया कि अभिनेता के बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोटें आई हैं। शिंदे ने कहा कि टाइगर और उनकी मां, आयशा श्रॉफ, इस घटना से काफी सदमे में हैं। उन्होंने उन्हें राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। शिंदे ने कहा, "सख्त कार्रवाई की जाएगी और सार्वजनिक हस्तियों को दी जाने वाली धमकियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" इस घटना के संबंध में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। 

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 3(5), तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 के तहत आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच चल रही है और पुलिस की टीमें संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!