शादी के 15 साल बाद अलग हुए रामायण फेम Adinath Kothare और Urmilla Kanetkar, तलाक के बाद मिलकर करेंगे बेटी की परवरिश

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 04:59 PM

urmilla kanetkar and adinath kothare divorce

Adinath Kothare and Urmilla Kanetkar Divorce : मराठी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल आदिनाथ कोठारे और उर्मिला ने 16 जुलाई को एक संयुक्त बयान जारी कर अपने अलग होने की घोषणा की। दोनों ने बताया कि करीब 15 साल तक साथ रहने के बाद उन्होंने आपसी सहमति...

Adinath Kothare and Urmilla Kanetkar Divorce : मराठी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल आदिनाथ कोठारे और उर्मिला ने 16 जुलाई को एक संयुक्त बयान जारी कर अपने अलग होने की घोषणा की। दोनों ने बताया कि करीब 15 साल तक साथ रहने के बाद उन्होंने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी बेटी  जिजाह हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी और वे मिलकर उसकी परवरिश की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। 

 सोशल मीडिया पर की तलाक की घोषणा 
अभिनेता आदिनाथ कोठारे और उनकी पत्नी ने अपने वैवाहिक जीवन को खत्म करने का एलान कर दिया है। 2006 में दोनों की मुलाकात हुई और आज 2026 में दोनों ने एक-दुसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है। सोशल मीडिया पर दोनों ने एक बहुत बड़ा नोट लिख कर अपने संयुक्त बयान फैंस के साथ शेयर किए हैं। इसी के साथ उन्होंने सबसे यह भी अपील की है कि उनकी प्राइवेसी का खासतौर पर ध्यान रखा जाए, दोनों अलग-अलग अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगे। 

 जॉइंट स्टेटमेंट में दोनों ने लिखा-
काफी सोच-विहार और आपसी समझ के बाद, मैं आदिनाथ और उर्मिला ने आपसी सहमति से अपने वैवाहिक रिश्ते को समाप्त करने का फैसला किया है। 
पति-पत्नी का सफर भले ही खत्म हो गया हो लेकिन हमारी बेटी के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण पहले की तरह अटूट रहेगा। वह हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। हम दोनों मिलकर उसकी परवरिश करेंगे ताकि उसे प्यार, सुरक्षा और सहयोग भरा माहौल मिल सके। 

हम एक-दूसरे के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं और साथ बिताए गए वर्षों के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।

पिछले कई वर्षों में मीडिया और आप सभी से हमें जो प्यार और समर्थन मिला है, उसके लिए हम दिल से धन्यवाद देते हैं। हमें उम्मीद है की जीवन के इस नए अध्याय में भी आपका स्नेह और शुभकामनाएं हमारे साथ बनी रहेंगी। 

इसी भावना के साथ हम मीडिया और आम लोगों से हमारी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। इस विषय पर हमारी ओर से यही एकमात्र आधिकारिक बयान है और हम इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। 

आपके निरंतर स्नेह, समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद।"

फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी 
आपको बता दें कि आदिनाथ और उर्मिला की लव स्टोरी की शुरुआत 2006 में शुभ मंगल सावधान के सेट पर हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन भी आदिनाथ के पिता ने किया था और यही उर्मिला की बतौर अभिनेत्री पहली फिल्म भी थी। दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2011 में शादी रचाई। साल 2018 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ।  उर्मिला ने 'दुनियादारी', 'मला आई व्हायची!' और 'ती सध्या काय करते' जैसी मराठी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से खास पहचान बनाई। इसके अलावा उन्होंने हिंदी और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। वहीं, आदिनाथ कोठारे ने अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक और निर्माता के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई और मराठी फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख चेहरों में शामिल हो गए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!