Edited By Prachi Sharma,Updated: 04 Sep, 2026 01:10 PM

Mukesh Khanna on Sharmila Tagore : राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर जारी विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। विवाद की शुरुआती तब हुई, जब दिग्गज अभिनेत्री शर्मीला टैगोर ने कहा कि भारत विविधता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रगीत की शुरुआती दो पंक्तियां या अंतरे...
Mukesh Khanna on Sharmila Tagore : राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर जारी विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। विवाद की शुरुआती तब हुई, जब दिग्गज अभिनेत्री शर्मीला टैगोर ने कहा कि भारत विविधता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रगीत की शुरुआती दो पंक्तियां या अंतरे गाए जाने चाहिए। उनका तर्क था कि इसके आगे के हिस्सों में हिन्दू देवी-देवताओं का उल्लेख मिलता है, जिसकी वजह से एकेश्वरवाद में विश्वास रखने वाले लोगों को इसे पूरा गाने में असहजता हो सकती है।
शर्मिला टैगोर के इस बयान पर ‘शक्तिमान’ फेम अभिनेता मुकेश खन्ना ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने अभिनेत्री की राय पर सवाल उठाते हुए इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
शर्मिला टैगोर पर भड़के मुकेश खन्ना
एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने शर्मीला टैगोर की पृष्ठभुमि का हवाला देते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने खा उन्होंने कहा कि शर्मिला जी का लालन-पालन बंगाल के उसी माहौल में हुआ में जहां काली पूजा बड़े उत्साह से मनाई जाती है और वे खुद बंगाली संस्कृति तथा वहां की फिल्मों से गहराई से जुड़ी रही हैं। ऐसे में अब अचानक उनके मन में यह बात क्यों आ रही है कि दूसरे धर्म के लोग इसे स्वीकार नहीं कर पाएंगे ?

शादी के लिए शर्मिला टैगोर बनीं आयशा बेगम
मुकेश खन्ना यहीं नहीं थमें, उन्होंने नवाब पटौदी से शर्मीला टौगोर की शादी का जिक्र करते हुए उन्हें आयशा बेगम तक कह डाला। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बेगम बनने के बाद ही उन्हें यह अहसास हुआ कि इस्लाम भी एक अलग मजहब है ? मुकेश का कहना था कि उन्होंने शादी के वक्त भले ही आयशा बेगम नाम अपनाया था लेकिन आज भी वे उसी पहचान के दायरे में रहकर बयान दे रही हैं। उन्हें यह बात समझ नहीं आ रही कि जीवन भर एक हिंदू के रूप में रहने के बाद अब अचानक वे किसी दूसरे धर्म की पैरवी क्यों करने लगी हैं।