‘प्रेम कीटाणु’ की रिलीज से पहले वीर पहाड़िया पहुंचे कामाख्या मंदिर, मां का लिया आशीर्वाद

Edited By Updated: 12 Sep, 2026 11:51 AM

veer pahariya seeks blessings at kamakhya temple before prem kiitanu release

अभिनेता वीर पहाड़िया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले वीर पहाड़िया ने असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पहुंचकर मां कामाख्या के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभिनेता वीर पहाड़िया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले वीर पहाड़िया ने असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पहुंचकर मां कामाख्या के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। अभिनेता ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सोशल मीडिया पर शेयर की मंदिर की तस्वीर
वीर पहाड़िया ने मंदिर परिसर से एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “जय जय मां कामाख्या।” तस्वीर में अभिनेता पारंपरिक नीले कुर्ते के साथ लाल और सुनहरे रंग का स्टोल-अंगवस्त्र पहने नजर आए। प्रार्थना करते हुए उनका यह शांत और आध्यात्मिक अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है।

रिलीज से पहले लिया मां का आशीर्वाद
वीर ऐसे वक्त कामाख्या मंदिर पहुंचे हैं, जब उनकी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की रिलीज की तैयारियां जोरों पर हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। इसमें वीर के साथ अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल विजय अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कॉलेज लाइफ और प्यार की कहानी
‘प्रेम कीटाणु’ युवाओं के एक ग्रुप की कहानी है, जिसमें कॉलेज लाइफ, दोस्ती, प्यार, सपने और दिल टूटने जैसे अनुभवों को दिखाया गया है। फिल्म को रोमांटिक कॉमेडी के तौर पर पेश किया जा रहा है और इसका प्रमोशनल कैंपेन भी शुरू हो चुका है।

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
‘प्रेम कीटाणु’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर 2026 यानी गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी। यह निर्माता गौरव वर्मा के बैनर अवनीका फिल्म्स की पहली प्रोडक्शन है। फिल्म के ‘तू मेरा रइय्यो’ जैसे गाने भी रिलीज हो चुके हैं।

‘स्काई फोर्स’ के बाद दिखेगा नया अंदाज
वीर पहाड़िया ने फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अब ‘प्रेम कीटाणु’ में वह एक अलग जॉनर और किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर उनके फैंस के बीच भी उत्सुकता बनी हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!