Edited By Prachi Sharma,Updated: 16 Nov, 2026 03:14 PM

Vishal Dadlani Bald Look : खुद को नास्तिक कहने वाले मशहूर बॉलीवुड सिंगर और म्यूज़िशियन विशाल ददलानी अपनी दमदार आवाज के साथ-साथ अपने सिग्नेचर बाल्ड लुक के लिए भी जाने जाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सिंगर के कभी लंबे बाल
Vishal Dadlani Bald Look : खुद को नास्तिक कहने वाले मशहूर बॉलीवुड सिंगर और म्यूज़िशियन विशाल ददलानी अपनी दमदार आवाज के साथ-साथ अपने सिग्नेचर बाल्ड लुक के लिए भी जाने जाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सिंगर के कभी लंबे बाल थे। हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के यूट्यूब शो "डबल डेट" में आए 53 साल के विशाल ने अपने बाल्ड लुक के पीछे की दिलचस्प कहानी शेयर की।
तिरुपति जाकर मुंडवा लिया सर
शो में आए विशाल से जब उनके बाल्ड लुक के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "बहुत समय पहले मेरे लंबे और घने बाल थे। लेकिन 23 साल की उम्र में मैंने उन्हें कटवा दिया था। उस समय मैं बहुत धार्मिक था। एक सुबह, जैसे ही मैं उठा, मुझे तिरुपति जाकर वहां अपना सिर मुंडवाने की इच्छा हुई। वहां सिर मुंडवाने के बाद, मैंने तुरंत कसम खाई कि मैं फिर कभी अपने बाल नहीं बढ़ाऊंगा। इस दौरान विशाल ने शो के होस्ट को अपनी एक पुरानी तस्वीर भी दिखाई, जिसमें वह लंबे बालों वाले लुक में दिख रहे थे।
अब बहुत नास्तिक हैं सिंगर विशाल
दिलचस्प बात यह है कि जिस विश्वास की वजह से विशाल ने अपना सिर मुंडवाया, उसने समय के साथ धर्म के बारे में उनके विचार बदल दिए। आज, वह खुले तौर पर खुद को नास्तिक कहते हैं। 2018 में, X पर अपने विचार बताते हुए उन्होंने लिखा, "मैं एक नास्तिक हूं जो हिंदू पैदा हुआ और मुझे यह भी नहीं पता कि मैं किस जाति का हूं। मेरा किसी मंदिर या मस्जिद से कोई लेना-देना नहीं है।

शराब से दूर रहने का भी किया फैसला
नेहा धूपिया के शो में सिंगर ने बताया कि उन्होंने कभी शराब नहीं पी है और न ही पीना चाहते है हैं। उन्होंने बताया कि बहुत कम उम्र में ही उन्होंने यह तय कर लिया था कि वे कभी शराब नहीं पिएंगे। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार में शराब पीना बहुत आम बात है। नेहा के इसकी कोई खास वजह पूछी तो सिंगर ने बताया कि बस बचपन में ही उनके मन में यह बात आ गई थी कि उन्हें शराब नहीं पीनी है और उन्होंने जिंदगीभर अपने इस फैसले को कायम रखा।