Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Nov, 2026 06:59 AM

मेष- किसी मनोरंजक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। ऑनलाइन बिजनेस बड़ा मुनाफा लेकर आएगा। युवा वर्ग करियर को लेकर
मेष- किसी मनोरंजक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। ऑनलाइन बिजनेस बड़ा मुनाफा लेकर आएगा। युवा वर्ग करियर को लेकर अपने मन में गलत विचारों को न आने दें।
उपाय- चंदन का तिलक लगाएं।
वृष- कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। बहन-भाई के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। निजी मामलों में आपको सहजता से आगे बढ़ना होगा।
उपाय- उगते हुए सूर्य को जल दें।
मिथुन- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नए काम को शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- एक छोटा पैकेट गर्म मसाला दान करें।
कर्क- बिजनेस में किसी के साथ की गई पार्टनरशिप बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ मजेदार रहेगी।
उपाय- बंदरों को गुड़ व चना खिलाएं।
सिंह- आज थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा वक्त रहने वाला है। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें। किसी अपने से धोखा मिल सकता है।
उपाय- घर में लोबान की धूप जलाएं।
कन्या- आज कोई बहुत बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा धन लाभ मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
उपाय- घर के गमलों में खुद से पानी दें।
तुला- लव लाइफ में रोमांस की कमी देखने को मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय- ज्यादा मसाला न खाएं।
वृश्चिक- आज किसी परिजन से पैसों की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के युवा हर काम को पूरा डेडीकेशन के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। सेहत को लेकर कोई समझौता न करें।
उपाय- घर में सारा दिन महामन्त्र का जाप करें या सुनें।
धनु- आज परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। मनपसंद साथी के साथ रोमांटिक स्थानों की यात्रा करेंगे।
उपाय- गहरे पानी से दूर रहें।
मकर- शिक्षा से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए अध्यापकों की मदद लेंगे। कहीं बाहर घूमने के प्लान को थोड़ा टाल दें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- मन को शांत रखना होगा।
कुंभ- आज जिम्मेदारी ठीक से निभा पाएंगे। कोई लोन भी लेने का मूड बना सकते हैं। करियर में तरक्की के योग बने रहे हैं। घर के बच्चों की चिंता बनी रहेगी।
उपाय- घर में कुछ मीठा बनाएं।
मीन- आपके लिए आज का दिन खर्च भरा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा। इस राशि के युवा बेवजह के कामों के लिए भागदौड़ कर सकते हैं।
उपाय- सारा दिन हल्का खाना और फल आहार लें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ