दुनिया के सबसे सस्ते कंप्यूटर की बुकिंग शुरू, कीमत सिर्फ 598 रुपए

Edited By ,Updated: 28 Sep, 2015 04:16 PM

article

दुनई दिल्ली: दुनिया के सबसे सस्ते कंप्यूटर की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसकी कीमत सिर्फ 9 डॉलर यानि 598 रुपए होगी दुनिया के सबसे सस्ते कंप्यूटर C.H.I.P (कंप्यूटर हार्डवेयर इन प्रोडक्ट्स) को बनाने के लिए Next Thing कंपनी ने लोगों से पैसे इकठ्ठे...

नई दिल्ली: नई दिल्ली: दुनिया के सबसे सस्ते कंप्यूटर की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसकी कीमत सिर्फ 9 डॉलर यानि 598 रुपए होगी  दुनिया के सबसे सस्ते कंप्यूटर C.H.I.P (कंप्यूटर हार्डवेयर इन प्रोडक्ट्स) को बनाने के लिए Next Thing कंपनी ने लोगों से पैसे इकठ्ठे करने के लिए इसे बतौर C.H.I.P प्रोजेक्ट किकस्टार्टर नाम की क्राउडफंडिंग वेबसाइट पर डाला था। 

इस कंप्यूटर बनाने के लिए कंपनी ने क्राउडफंडिंग की मशहूर वेबसाइट किकस्टार्टर पर लोगों से क्राउडफंडिंग की है। इस प्रोजेक्ट के लिए दुनिया भर से 39,560 लोगों ने मिलकर करीब 13.70 करोड़ रुपये जमा किए। कंपनी की वेबसाइट पर इस डिवाइस की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। 

आइए आपको बताते हैं C.H.I.P (कंप्यूटर हार्डवेयर इन प्रोडक्ट्स) के बारे में...

Next Thing Co नामक एक कंपनी ने लिनक्स बेस्ड दुनिया का सबसे सस्ता कंप्यूटर बनाने का दावा किया है, जो महज $9 (598 रुपये) का होगा। पिछले कुछ सालों तक इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी क्राउडफंडिंग वेबसाइट किकस्टार्टर के जरिए फंड जमा किया। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस पूरी तरह कंप्यूटर जैसा काम करता है।  

इस डिवाइस में कंप्यूटर की तरह इंटरनेट चला सकते हैं। इस डिवाइस में वाईफाई और ब्लूटुथ भी हैं। इस डिवाइस के जरिए गेम भी खेला जा सकता है। इस डिवाइस में दर्जनों प्री इंस्टॉल्ड एप भी होंगे। इसमें LibreOffice भी दिया जाएगा, जिसके जरिए आप वर्ड पर काम कर सकते हैं।

जानिए कंप्यूटर  के फीचर के बारे में...

-इस कंप्यूटर में 1GHz का R8 ARM प्रोसेसर लगा होगा।

-इसकी इंटरनल मेमोरी 4GB और रैम 512MB रखा गया है।

-इस डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए wi-fi और ब्लूटुथ की भी सुविधा है।

-इस डिवाइस में एक माइक्रोफोन जैक और हेडफोन जैक होगा।

-इसमें टीवी से कनेक्ट होने वाला एक वीडियो आउटपुट ऑप्शन भी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!