How to Turn Off Instants: क्या आप भी Instagram के नए फीचर से हैं परेशान, तो इन स्टेप्स को करें फॉलो, दूर हो जाएगी परेशानी

Edited By Updated: 15 May, 2026 04:58 PM

how to remove the instants icon from your inbox follow these 5 easy steps

Instagram अपने यूजर्स के लिए नया Instants फीचर लेकर आया है। इसे रीयल-टाइम और तुरंत गायब होने वाली फोटो शेयरिंग के लिए बनाया गया है। लॉन्च होते ही यह  फीचर विवादों में आ गया है। कुछ लोगों का कहना गै कि इसे यूज करने का तरीका लोगों को भ्रमित करने वाला...

How To Turn Off Instants: Instagram अपने यूजर्स के लिए नया Instants फीचर लेकर आया है। इसे रीयल-टाइम और तुरंत गायब होने वाली फोटो शेयरिंग के लिए बनाया गया है। लॉन्च होते ही यह  फीचर विवादों में आ गया है। कुछ लोगों का कहना गै कि इसे यूज करने का तरीका लोगों को भ्रमित करने वाला है।इससे निजी तस्वीरें गलती से दूसरों को भेजी जा रही हैं। अगर आप भी इस फीचर से परेशान हैं, तो यहां जानें इसे कैसे डिसेबल कर सकते हैं-

PunjabKesari

क्या है 'Instants' और इससे जुड़ी समस्या?

यह फीचर इंस्टाग्राम इनबॉक्स के ऊपरी हिस्से में एक छोटे फोटो स्टैक के रूप में दिखाई देता है। इस फीचर का मुख्य मकसद Snapchat की तरह झटपट फोटो शेयरिंग को बढ़ावा देना है। इसकी बड़ी समस्या यह है कि जैसे ही आप शटर बटन पर क्लिक करते हैं तो बिना आपकी किसी कन्फर्मेशन के आपके फोटे सीधे आपके सभी दोस्तों (Friends) के पास चली जाती है। इससे यूजर्स को यह यह समझ नहीं आ रहा कि कब फोटो क्लिक हुआ और कब सेंड हुआ। हालांकि इसमें 'Undo' का ऑप्शन भी है, लेकिन फोटो देखे जाने के बाद इसका कोई फायदा नहीं होता।

 कैसे बंद करें Instants

यदि आप अपने इनबॉक्स को साफ रखना चाहते हैं और गलती से फोटो शेयर होने से बचना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

1.      प्रोफाइल पर जाएं: अपना इंस्टाग्राम ऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।

2.      सेटिंग्स खोलें: स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर बनी तीन लाइनों (Menu) पर क्लिक करें और Settings and Privacy में जाएं।

3.      कंटेंट प्रेफरेंस चुनें: नीचे स्क्रॉल करें और Content Preferences के विकल्प पर टैप करें।

4.      फीचर हाइड करें: यहां आपको Hide Instants in Inbox का ऑप्शन मिलेगा।

5.      टॉगल ऑन करें: इस विकल्प के सामने दिए गए बटन को ऑन कर दें।

 

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!