महिंद्रा की बोलेरो नियो 15 जुलाई को आएगी बाजार में

Edited By Piyush Sharma,Updated: 08 Jul, 2021 08:55 PM

mahindra s bolero neo will hit the market on july 15

महिंद्रा की बोलेरो नियो को लेकर अब इंतजार खत्म हो रहा है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को भारत में लॉन्च करने की डेट की घोषणा कर दी है। भारत में महिंद्रा बोलेरा नियो 15 जुलाई को लॉन्च होगी। महिंद्रा बोलेरो भारत में सबसे अधिक बिकने वाली फोर व्हीलर में...

ऑटो डेस्क : महिंद्रा की बोलेरो नियो को लेकर अब इंतजार खत्म हो रहा है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को भारत में लॉन्च करने की डेट की घोषणा कर दी है। भारत में महिंद्रा बोलेरा नियो 15 जुलाई को लॉन्च होगी। महिंद्रा बोलेरो भारत में सबसे अधिक बिकने वाली फोर व्हीलर में शामिल है। बोलेरो नियो के फ्रंट में कुछ नई जोड़ा गया है, जो इसे दूसरी गाड़ियों से अलग बनाता है। बोलेरा नियो में री-फ्रोफाइल्ड हाईलाइटस, एक अपडेटेड ग्रिल, नए फ्रंट बंपर और एलईडभ् डीआरएल लगाए गए हैं। वहीं साइड और रियर लुक में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

महिंद्रा बोलेरो नियो में TUV300 की तरह BS6 कम्पलायंट 1.5 लीटर का थ्री-सिलेंडर इंजन को शामिल किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह इंजन 100hp की पावर और 240Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की सिवधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा इस महिंद्रा बोलेरो में कई ऐसे पार्ट को जोड़ा जा सकता है, जो इससे पहले कंपनी ने अपनी पुरानी गाड़ियों में नहीं दिए हैं।

महिंद्रा नियो की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी की ओर से अभी तक कोई डेट आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है परंतु यह माना जा रहा है कि यह कंपनी जल्द ही महिंद्रा नियो का बाजार में ला सकती है। इसके साथ ही बाजार में यह भी चर्चा है कि कंपनी अगले 5 सालों में 12 नए मॉडल्स लॉन्च कर सकती है। नई महिंद्रा बोलेरो नियो कंपनी की टीयूवी 300 की तरह ही दिखती है, इसके बावजूद इसमें किए गए बदलाव इसे औरों से अलग और बेहतर बनाते हैं। इसकी कीमत 9 से 12 लाख रुपए एक्स शोरूम हो सकती है। आने वाले समय को देखते हुए महिंद्रा बोलेरा इलेक्ट्रिक कारो की तरफ भी रूख कर सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!