सोशल मीडिया एप 'टिकटॉक' का छाया जादू, सूची में भारत शीर्ष स्थान के साथ 1.5 अरब हुए यूजर्स

Edited By Updated: 17 Nov, 2019 05:15 AM

social media app tiktok shadow magic india tops the list with 1 5 billion users

सोशल मीडिया एप टिकटॉक के दुनियाभर में 1.5 अरब यूजर्स हो गए हैं और इस सूची में भारत शीर्ष स्थान पर है। एप स्टोर के साथ-साथ गूगल प्ले पर टिकटॉक को 1.5 अरब बार डाउनलोड किया गया है। 46.68 करोड़ बार सिर्फ भारत में एप को डाउनलोड किया गया है, जो कुल...

गैजेट डेस्कः सोशल मीडिया एप टिकटॉक के दुनियाभर में 1.5 अरब यूजर्स हो गए हैं और इस सूची में भारत शीर्ष स्थान पर है। एप स्टोर के साथ-साथ गूगल प्ले पर टिकटॉक को 1.5 अरब बार डाउनलोड किया गया है। 46.68 करोड़ बार सिर्फ भारत में एप को डाउनलोड किया गया है, जो कुल आंकड़ों का लगभग 31 प्रतिशत है।
PunjabKesari
मोबाइल इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टावर के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 2019 में छह प्रतिशत अधिक एप टिकटॉक को 61.4 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया। भारत में 2019 में लोगों ने इसके इस्तेमाल में तेजी दिखाई, इस साल 27.76 करोड़ लोगों ने इसे डाउनलोड किया। यह विश्व में सभी डाउनलोड के आंकड़ों का 45 प्रतिशत है।
PunjabKesari
इस सूची में चीन 4.55 करोड़ डाउनलोड के साथ दूसरे स्थान पर है, जो कि आंकड़ों का 7.4 प्रतिशत है। इसके अलावा 3.76 करोड़ डाउनलोड के साथ अमेरिका तीसरे स्थान पर है, जो इस साल के आंकड़ों का 6 प्रतिशत है। सेंसर टावर ने कहा कि इस आंकड़ों में देश में तीसरे पक्ष के एंड्रॉयड स्टोर से इंस्टॉल किए जाने वाले आंकड़े शामिल नहीं है।
PunjabKesari
61.4 करोड़ डाउनलोड के साथ टिकटॉक वर्तमान में वर्ष का तीसरा सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला गैर-गेमिंग एप है। सूची में पहले स्थान पर व्हाट्सएप 70.74 करोड़ इंस्टॉल के साथ शीर्ष पर है, वहीं फेसबुक मैसेंजर 63.62 करोड़ इंस्टॉल के साथ दूसरे स्थान पर है। इसी सूची में 58.7 करोड़ डाउनलोड के साथ फेसबुक चौथे और 37.62 करोड़ डाउनलोड के साथ इंस्टाग्राम पांचवें स्थान पर है।

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!