दिल्ली में बारिश के बीच इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

Edited By Updated: 06 Sep, 2026 02:36 PM

building collapses amidst rain in delhi people feared trapped under the debris

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत ढह गई, जिसके मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियां और पुलिस की टीम भेजी गई हैं...

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत ढह गई, जिसके मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियां और पुलिस की टीम भेजी गई हैं तथा बचाव अभियान जारी है।

दमकल विभाग के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव अभियान के लिए दमकल की 12 टीमें लगाई गई हैं।

मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश

मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीमें मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं। राहतकर्मी सावधानी से मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं, ताकि किसी व्यक्ति के दबे होने की स्थिति में उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। घटनास्थल पर एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाएं भी मौजूद हैं।

छात्रों के फंसे होने की आशंका 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस इमारत में हॉस्टल संचालित होने की बात सामने आई है। ऐसे में मलबे के नीचे छात्रों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि हादसे के समय इमारत के अंदर कितने लोग मौजूद थे।

आसपास की कुछ इमारतों को भी खाली कराया

हादसे के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास की कुछ इमारतों को भी खाली कराया गया है। पिछले दो दिनों से दिल्ली में बारिश हो रही है, इसलिए प्रशासन आसपास की इमारतों की स्थिति पर भी नजर रख रहा है।

फिलहाल इमारत गिरने की वजह और हादसे के समय उसमें मौजूद लोगों की सही संख्या की जानकारी सामने नहीं आई है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है और प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!