गोवा के गांव में गोलीबारी के दौरान एक शख्स की मौत

Edited By Updated: 20 Jun, 2020 12:43 PM

pti goa story

पणजी, 20 जून (भाषा) उत्तर गोवा के पणजी शहर के पास सेंट क्रूज गांव में हिस्ट्री-शीटर पर हमले के दौरान एक गिरोह का सदस्य कथित तौर पर मारा गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पणजी, 20 जून (भाषा) उत्तर गोवा के पणजी शहर के पास सेंट क्रूज गांव में हिस्ट्री-शीटर पर हमले के दौरान एक गिरोह का सदस्य कथित तौर पर मारा गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि वसूली के कई मामलों में शामिल हिस्ट्री शीटर, इमरान बेपारी के घर पर 10 लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर गोलियां चला दी।

उन्होंने कहा, “इन लोगों ने बेपारी की गाड़ी और उसके घर पर छह गोलियां चलाईं। एक गोली गलती से गिरोह के एक सदस्य को जा लगी जिसे घायल अवस्था में वहां से ले जाया गया और बाद मे मरने के लिए छोड़ दिया गया।”
अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति का शव सेंट क्रूज गांव की सीमा के पास से बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक (उत्तर) उत्कृष्ट प्रसून ने कहा कि अन्य ब्योरों की प्रतीक्षा की जा रही है। इस बीच जांच जारी है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!