एम ए मुर्तजा ने जंपिंग जैक में तोड़ा रिकॉर्ड, विश्व रिकॉर्ड में नाम किया दर्ज

Edited By Auto Desk,Updated: 23 Dec, 2022 12:23 PM

m a murtoza breaks record in jumping jack enters world record

एम ए मुर्तजा ने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और दुनिया और भारत की विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया है और रिकॉर्ड बनाया है।

चंडीगढ़। हरियाणा के गुड़गांव के रहने वाले एम ए मुर्तजा ने जंपिंग जैक में रिकॉर्ड तोड़ते हुए ब्रिटिश विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। उन्होंने 10 सेकंड में सबसे ज्यादा जंपिंग जैक की और 25 नग किए। एम ए मुर्तजा का सफर आसान नहीं था। उन्होंने कड़ी मेहनत करके यह रिकॉर्ड बनाया है। वह अपनी फिटनेस का ज्यादा ख्याल रखते हैं और छात्रों को मुफ्त में फिटनेस और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षित दे रहे हैं। वह आज की दुनिया में फिटनेस पर काम करने के लिए खुद कड़ी मेहनत करते हैं और दूसरों को भी स्वस्थ रहने की प्रेरणा देते हैं।

एम ए मुर्तजा ने बताया कि “बिना मेहनत और दर्द के विश्व रिकॉर्ड हासिल करना आसान नहीं था। इस पर काम करते हुए उन्होंने यह विश्व रिकॉर्ड हासिल किया। ब्रिटिश वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन यूके ने उन्हें सर्टिफिकेट दिया है।

उनका लक्ष्य फिट इंडिया है और वह हर दिन एक्सरसाइज करते हुए हर बॉडी को फिट रखना चाहते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की  कि सभी को प्रतिदिन अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 10 मिनट का एक्साइज जरूर करें। अगर हम इस पर काम करेंगे तो हम फिट और स्वस्थ रहेंगे।

हर सदस्य एक दूसरे पर निर्भर है। इसलिए सभी का फिट होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि “आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। काम की अधिकता के कारण कई लोग तनाव और अवसाद के शिकार हो जाते हैं। आजकल सेहत बिगड़ने का सबसे बड़ा कारण तनाव है। इसलिए जरूरी है कि हम नियमित रूप से व्यायाम करें। नियमित व्यायाम से हम तनाव से बच सकते हैं। नियमित व्यायाम से शरीर ऊर्जावान और स्वस्थ रहता है। व्यायाम रक्त परिसंचरण में सुधार करता है। इसके अलावा व्यायाम से अवसाद, मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर का खतरा कम होता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ और तनाव मुक्त रखने के लिए हमें नियमित व्यायाम करना चाहिए। उन्होंने फिटनेस पर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है और चाहते हैं कि भारत फिटनेस के क्षेत्र में नंबर 1 बने।

उन्होंने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और दुनिया और भारत की विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया है और रिकॉर्ड बनाया है।

Related Story

    IPL
    Chennai Super Kings

    176/4

    18.4

    Royal Challengers Bangalore

    173/6

    20.0

    Chennai Super Kings win by 6 wickets

    RR 9.57
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!