ए.डी.जी.पी. चावला ने मांगी छुट्टी

Edited By Updated: 20 Sep, 2020 09:35 PM

adgp chawla

गृह मंत्री अनिल विज के निर्देशों पर सभी प्रभार वापस लिए जाने से रोषित ए.डी.जी.पी. ए.एस. चावला ने 14 दिन की छुट्टी के लिए आवेदन दिया है।

चंडीगढ़, (पांडेय): गृह मंत्री अनिल विज के निर्देशों पर सभी प्रभार वापस लिए जाने से रोषित ए.डी.जी.पी. ए.एस. चावला ने 14 दिन की छुट्टी के लिए आवेदन दिया है। हालांकि सरकार ने अभी छुट्टी मंजूर नहीं की है।


बता दें कि गृह मंत्री के पुलिस मुख्यालय के निरीक्षण के बाद ए.डी.जी.पी. चावला से चार्ज वापस लेकर मुख्यालय में तैनात अन्य वरिष्ठ आई.पी.एस. अफसरों को काम का सौंप दिया था। ए.डी.जी.पी. चावला ने 17 सितम्बर से 14 दिन अवकाश की मांग की है। हालांकि सरकार ने आवेदन पर कोई फैसला नहीं लिया है, ऐसे में चावला की मुश्किलें ज्यादा बढ़ सकती हैं। इसके अलावा अनुमति नहीं होने पर उन्हें ई.एल. पर रहना पड़ सकता है। गृह मंत्री डायल 112 प्रोजैक्ट में लगातार देरी को लेकर भी नाराज हैं जिसका प्रभार भी चावला के पास था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!