हुकम सिंह के नाम से होगा एक संस्थान : मनोहर लाल

Edited By ,Updated: 28 Feb, 2015 05:05 AM

article

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दादरी में किसी ऐतिहासिक स्मारक स्थल व संस्थान का नाम पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर रखा जाएगा।

चरखी दादरी (पंकेस): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दादरी में किसी ऐतिहासिक स्मारक स्थल व संस्थान का नाम पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर रखा जाएगा।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हुकम सिंह के अंतिम संस्कार में उपस्थित पत्रकारों से रू-ब-रू हो रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री का गगन भेदी नारों व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र राजबीर सिंह ने मुखाग्रि दी। हरियाणा पुलिस के जवानों ने मातमी धुन के बजाई व एक राऊंड फायर करके उन्हें सलामी दी गई। इससे पूर्व उनके पार्थिव देह को परशुराम चौक स्थित आवास स्थान पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। तत्पश्चात उनके पार्थिव देह को फूलों से सजे वाहन में बाईपास रोड स्थित उनकी पैतृक भूमि पर ले जाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने ‘मास्टर जी अमर रहे’ के गगन चुम्बी नारे लगाए।

अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी, सांसद धर्मबीर सिंह, दुष्यंत चौटाला, आई.जी. अनिल राव, आई.टी.बी.पी. के डी.आई.जी. धर्मपाल धनखड़, बाढड़ा के विधायक सुखविन्द्र मांढी, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानी खेड़ा के विधायक बिसम्बर वाल्मीकि, दादरी के विधायक राजदीप फौगाट, उपायुक्त डा. साकेत कुमार, ए.डी.सी. विजय कुमार, अमरजीत मान, पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य, आई.पी.एस. गंगाराम पूनिया, मनिषा चौधरी, एस.डी.एम. विजेन्द्र हुड्डा, अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व स्पीकर रघबीर काद्यान, छत्तर सिंह चौहान, पूर्व मंत्री संपत सिंह, सतपाल सांगवान, सचदेव त्यागी, पूर्व सांसद गुरदयाल सिंह सैनी, पूर्व विधायक रणबीर महेन्द्रा, रघबीर छिल्लर, रणबीर मंदौला, शशि परमार, अध्ययक्ष उदयभान पूनिया, प्रीतम बलाली, रज्जू अहलावत सहित हजारों की तादाद में गण्यमान्य नागरिकों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभिनी विदाई दी।

...और गुलदस्ते वापस रखवा दिए
अगर कोई व्यक्ति किसी के दाह संस्कार में शामिल होने आए या फिर मातम पुर्सी जताने के लिए आए और उसको कोई समझदार व्यक्ति या नेता गुलदस्ते देने के लिए पहुंचे तो आपको हैरानगी होना लाजिमी है। ऐसा ही नजारा आज हवाई पट्टी पर देखने को मिला। सी.एम. मनोहर लाल खट्टर पूर्व मुख्यमंत्री मास्टर हुक्म सिंह के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए आने वाले थे। अपने नंबर बनाने के लिए कुछ नेता सी.एम. को गुलदस्ते देने के लिए हवाई पट्टी पर पहुंच गए। अधिकारियों ने उन नेताओं को टोक दिया और गुलदस्ते वापस रखवा दिए। जिसके बाद ही सी.एम. से उन नेताओं ने मुलाकात की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!