Edited By Sonia Goswami,Updated: 11 Oct, 2018 03:24 PM
स्वस्थ और निरोगी रहने के तरीके जानने से पहले जान लें की हम खुद शरीर को स्वस्थ या निरोगी नहीं रहने देते। ये कुछ अजीब सा जरूर लग रहा है लेकिन सच है। हमारा स्वास्थ्य हम खुद आसानी से बनाए रख सकते है।
स्वस्थ और निरोगी रहने के तरीके जानने से पहले जान लें की हम खुद शरीर को स्वस्थ या निरोगी नहीं रहने देते। ये कुछ अजीब सा जरूर लग रहा है लेकिन सच है। हमारा स्वास्थ्य हम खुद आसानी से बनाए रख सकते है।
हमारे शरीर में रोगों से लड़ने की अद्भुत शक्ति होती है। रोगों से लड़ने में हमें शरीर का साथ देना चाहिए वर्ना शरीर जरूर बीमार हो जाएगा । शरीर का साथ देने के लिए हमे किसी महंगी दवा खाने की जरुरत नहीं है। जरुरी सिर्फ ये है की शरीर की प्रकृति को समझकर जो शरीर को चाहिए वो ही उसे दें।
ये बिलकुल मुश्किल नहीं है। शरीर साफ साफ संकेत देता है उसे क्या चाहिए और क्या नहीं। भूख , प्यास , नींद , थकान , पेटदर्द , कब्ज आदि शरीर के संकेत ही है।
भूख लगने पर यदि खाना नहीं खाएं , प्यास लगने पर पानी नहीं पिएं तो निश्चित रूप से हम शरीर का साथ नहीं देकर उसका विरोध कर रहे है। नतीजा शारीरिक तकलीफ ही होगा।
भूख ना होने पर भी जबदस्ती खाना भी विरोध है। जरा सी तबियत ख़राब होने पर डॉक्टर के पास चले जाते है। फिर एंटीबायोटिक खाते है। जिनके साइड इफेक्ट्स बहुत होते है।
बहुत सी छोटी छोटी परेशानी में घरेलु नुस्खे अच्छा फायदा कर सकते हैं। यदि घरेलु नुस्खे के सेवन से तबियत में आराम आ जाता हो तो एंटीबायोटिक से बचना चाहिए। इस वीडियो के जरिए हम बताने जा रहे है निरोग रखने के आसान उपाय।