सावधान! दिनभर नींद और सुस्ती हो सकती है इस विटामिन की कमी का संकेत, ये लक्षण न करें नजरअंदाज

Edited By Updated: 04 Sep, 2025 12:54 PM

sleepiness and lethargy throughout day can be sign of deficiency of this vitamin

अगर दिनभर नींद आती है और शरीर थका-थका लगता है, तो यह विटामिन-डी की कमी का संकेत हो सकता है। यह न केवल हड्डियों बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित करता है। इसके लक्षणों में थकावट, बाल झड़ना और हड्डियों में दर्द शामिल हैं। धूप में...

नेशनल डेस्क: क्या आपको दिनभर नींद आती है या बिना वजह थकावट महसूस होती है? अगर हां, तो इसे हल्के में न लें। यह विटामिन-डी की कमी का संकेत हो सकता है, जो न केवल हड्डियों बल्कि इम्यून सिस्टम और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विटामिन-डी की कमी आजकल की खराब लाइफस्टाइल और धूप से दूरी के कारण तेजी से बढ़ रही है।

क्यों जरूरी है विटामिन-डी?
विटामिन-डी हड्डियों की मजबूती के लिए अहम है, क्योंकि यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। इसकी कमी से मांसपेशियों में दर्द, बार-बार बीमार पड़ना और नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों में रिकेट्स और बुजुर्गों में ऑस्टीयोपोरोसिस जैसी बीमारियां इसकी कमी से जुड़ी हैं।

ये लक्षण न करें नजरअंदाज
विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर ये 5 लक्षण दिखाई दे सकते हैं:-

- अत्यधिक थकान

- लगातार बीमार रहना

- बालों का झड़ना

- हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द

- दिनभर नींद या सुस्ती महसूस होना

विटामिन-डी और मानसिक स्वास्थ्य
कम विटामिन-डी डिप्रेशन और स्ट्रेस का भी कारण बन सकता है। साथ ही यह हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम भी बढ़ा सकता है।

कैसे करें विटामिन-डी की कमी पूरी?

- रोजाना सुबह 6 से 8 बजे के बीच 20 मिनट धूप में बैठें

- दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद खाएं

-अंडा, मशरूम और हरी सब्जियां शामिल करें

- गंभीर कमी होने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!