अमेरिका को पाकिस्तान पर नहीं रहा भरोसा ! पेशावर दूतावास बंद करने का ऐलान

Edited By Updated: 06 May, 2026 10:57 AM

us to close peshawar consulate citing safety of diplomatic personnel

अमेरिका ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पेशावर स्थित अपना वाणिज्य दूतावास चरणबद्ध तरीके से बंद करने का फैसला किया है। खैबर पख्तूनख्वा से जुड़ी जिम्मेदारियां अब इस्लामाबाद स्थित दूतावास संभालेगा। अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान के साथ उसके कूटनीतिक...

Washington: अमेरिका के रुख में पाकिस्तान को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सुरक्षा चिंताओं के बीच अमेरिका ने  बड़ा फैसला किया है, जिसे दोनों देशों के संबंधों और क्षेत्रीय हालात के लिहाज से अहम संकेत माना जा रहा है। अमेरिका ने अपने राजनयिक कर्मियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का हवाला देते हुए पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की घोषणा की है।

 

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ''अमेरिकी विदेश मंत्रालय पेशावर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की घोषणा कर रहा है। खैबर पख्तूनख्वा से राजनयिक संपर्क की जिम्मेदारी अब इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास को सौंप दी जाएगी।'' बयान में कहा गया है, ''यह निर्णय हमारे राजनयिक कर्मियों की सुरक्षा और संसाधनों के कुशल प्रबंधन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।'' इसमें यह भी कहा गया है कि पेशावर में प्रत्यक्ष उपस्थिति में बदलाव के बावजूद पाकिस्तान में अमेरिकी प्रशासन की नीतिगत प्राथमिकताएं कायम रहेंगी।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका खैबर पख्तूनख्वा के लोगों और अधिकारियों के साथ आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने, क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और अमेरिकी जनता के हितों को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक रूप से बातचीत जारी रखेगा। प्रवक्ता ने कहा, ''विदेश विभाग पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के माध्यम से इस्लामाबाद, कराची और लाहौर में अपने शेष राजनयिक पदों के जरिए अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।''

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!