Edited By Anu Malhotra,Updated: 06 May, 2026 10:13 AM

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बुधवार सुबह भारतीय शेयर बाजारों ने मजबूत शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 518.88 अंकों की बढ़त के साथ 77,536.67 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 50 में 186 अंकों की तेजी दर्ज की गई और...
Share Market: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ peace talks पर दिये गये बयान और MSME तथा विमान सेवा कंपनियों को Loan गारंटी की केंद्र सरकार की घोषणा से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। BSE का सेंसेक्स 406.57 अंक की बढ़त में 77,424.36 अंक पर खुला। कुछ ही देर में यह 657 अंक चढ़कर 77,675 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 283.09 अंक (0.37 प्रतिशत) ऊपर 77,300.88 अंक पर था।
ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ शांति वार्ता में अच्छी प्रगति हुई है और अंतिम समझौता जल्द संभव होगा। घरेलू स्तर पर सरकार ने पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित एमएसएमई कंपनियों और विमान सेवा कंपनियों के लिए क्रेडिट लाइन गारंटी की विशेष योजना को मंगलवार को मंजूरी प्रदान की। इन दोनों कारणों से बाजार में तेजी रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 138.20 अंक की मजबूती के साथ 24,171 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 106.60 अंक यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 24,139.40 अंक पर रहा। बाजार में चौतरफा लिवाली है।
FMCG को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में हैं। Banking, Auto, IT, Finance और metal sector इस बढ़त की अगुवाई कर रहे हैं। Loan पर सरकार की गारंटी योजना से Indigo का शेयर सुबह के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ चुका है। महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर दो प्रतिशत से अधिक की तेजी में हैं।
Trent, Bajaj Finserv, Tech Mahindra, BEL, Axis Bank, Tata Steel, Maruti Suzuki और TCS के शेयर भी एक फीसदी से अधिक मजबूत हैं। L&T का शेयर फिलहाल सवा तीन प्रतिशत से अधिक टूट चुका है। हिंदुस्तान यूनीलिवर, पावर ग्रिड और टाइटन में भी गिरावट देखी जा रही है।