TVK in Tamil Nadu: कांग्रेस नेताओं ने विजय थलापति से की मुलाकात, TVK को पूर्ण समर्थन दिया

Edited By Updated: 06 May, 2026 03:22 PM

tamil nadu election 2026 vijay tvk congress support tamil nadu government

DMK की लंबे समय से सहयोगी रही कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अभिनेता-राजनेता विजय की TVK को तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की घोषणा की और द्रविड़ पार्टी से संबंध तोड़ लिए। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधायक दल (CLP) ने TVK को...

नेशनल डेस्क: DMK की लंबे समय से सहयोगी रही कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अभिनेता-राजनेता विजय की TVK को तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की घोषणा की और द्रविड़ पार्टी से संबंध तोड़ लिए। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधायक दल (CLP) ने TVK को सरकार बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन देने का फैसला किया है। AICC तमिलनाडु के प्रभारी गिरीश चोडंकर ने TVK प्रमुख विजय के समर्थन मांगने के अनुरोध का हवाला देते हुए एक बयान में यह जानकारी दी। TVK प्रमुख विजय द्वारा स्वागत किए गए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें राज्य में सरकार बनाने के लिए समर्थन पत्र सौंपा।

देश के मुख्य विपक्षी दल ने विजय को यह समर्थन इस शर्त के साथ दिया है कि टीवीके इस गठबंधन से ''सांप्रदायिक ताकतों'' को दूर रखेगी। कांग्रेस के टीवीके साथ जाने के फैसले के साथ ही द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के साथ उसके 22 साल पुराने गठबंधन का पटाक्षेप तय माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने कहा कि कांग्रेस, द्रमुक के साथ संपर्क में है और एमके स्टालिन की पार्टी 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा है।

द्रमुक और कांग्रेस वर्ष 2004 से एक दूसरे की सहयोगी हैं। अतीत में भी कुछ मौकों पर दोनों का गठबंधन रहा है। टीवीके के नेता विजय ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र लिखकर समर्थन का आग्रह किया था, जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने इस पर विचार किया और फिर तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी को निर्देशित किया गया कि वह राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विजय को समर्थन देने के फैसले पर मुहर लगाई गई। इसी बैठक में कन्याकुमारी किल्लियूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एस राजेश कुमार को विधायक दल का नेता भी चुना गया।

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई हैं, जिनमें से दो सीटों पर खुद विजय निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए टीवीके को 11 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस के पांच विधायक निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस अब तक द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने एक बयान में कहा, ''टीवीके के अध्यक्ष विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से औपचारिक रूप से समर्थन का अनुरोध किया।

तमिलनाडु की जनता, विशेषकर युवाओं ने संवैधानिक सिद्धांतों में विश्वास रखने वाली धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और कल्याणकारी सरकार के लिए स्पष्ट, सशक्त और भारी बहुमत से अपना मत व्यक्त किया है। उन्होंने विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु टीवीके को अगली सरकार बनाने के लिए चुना है।'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत में धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और कल्याणकारी राजनीति का समर्थन करती है और इसकी संस्थापक राजनीतिक पार्टी है। चोडानकर ने कहा, "तमिलनाडु की जनता के इस जनादेश का सम्मान करना, इसे कायम रखना और इसे मंजिल तक पहुंचाने में सहायता करना हमारा संवैधानिक कर्तव्य है।

ऐसे में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने टीवीके को सरकार बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस का समर्थन इस शर्त पर आधारित होगा कि टीवीके इस गठबंधन से उन सभी सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखे जो भारत के संविधान में विश्वास नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि टीवीके और तमिलनाडु कांग्रेस के बीच यह गठबंधन आने वाले वर्षों और दशकों में पेरियार के सामाजिक न्याय के आदर्शों और डॉ. बी.आर. आंबेडकर के संवैधानिक आदर्शों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ पेरुंथलाइवर कामराज के तमिलनाडु के गौरवशाली दिनों को वापस लाने का प्रयास करेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा, ''दोनों पार्टियों के बीच आपसी सम्मान, उचित हिस्सेदारी और साझा जिम्मेदारी पर आधारित यह गठबंधन न केवल इस सरकार के गठन के लिए है, बल्कि स्थानीय निकायों, लोकसभा और राज्यसभा के भावी चुनावों के लिए भी है।'' उन्होंने कहा, ''विजय और राहुल गांधी संयुक्त रूप से एक धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील सरकार के लिए तमिलनाडु के लोगों के इस ऐतिहासिक फैसले का सम्मान करने और तमिलनाडु की जनता विशेषकर युवाओं के सपनों और वादों को पूरा करने का संकल्प लेते हैं।'' चोडानकर ने संवाददाताओं से कहा कि विजय को समर्थन देने की एकमात्र शर्त यही है कि उनकी अगुवाई वाली सरकार में भाजपा या उसका कोई सहयोगी दल शामिल नहीं होना चाहिए। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने जनादेश का सम्मान करते हुए टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, ''तमिलनाडु के लोगों ने बदलाव और विजय और टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार के लिए मतदान किया है। हालांकि, टीवीके पार्टी या किसी अन्य पार्टी या गठबंधन को निर्णायक जनादेश नहीं मिला। लेकिन जनादेश विजय के नेतृत्व में सरकार में बदलाव के लिए है और यह धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए। इस जनादेश का सम्मान करते हुए, विजय ने कांग्रेस पार्टी से संपर्क किया, और कांग्रेस पार्टी ने भी उस गठन को अपना समर्थन दिया।'' वेणुगोपाल ने मंगलवार रात संवाददाताओं से कहा था, "टीवीके अध्यक्ष विजय ने कांग्रेस से तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए समर्थन का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने राजनीतिक मिशन में पेरुमथलाईवर कामराज से भी प्रेरणा लेने की बात कही है। कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि तमिलनाडु में जनादेश एक ऐसी धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए है, जो संविधान की अक्षरशः रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हो।" उन्होंने कहा था कि कांग्रेस इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि भाजपा और उसके प्रतिनिधि किसी भी तरह से तमिलनाडु सरकार को न चलाएं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!