नमक वाला पानी पीने के 6 फायदे

Edited By Updated: 03 Sep, 2015 06:18 PM

article

सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है क्योंकि जान है तो जहान है। अगर आपने स्वस्थ जिंदगी जीनी है तो रोज सुबह काला नमक और पानी मिलाकर पीना शुरू कर दें।

सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है क्योंकि जान है तो जहान है। अगर आपने स्वस्थ जिंदगी जीनी है तो रोज सुबह काला नमक और पानी मिलाकर पीना शुरू कर दें। इसे सोल वॉटर कहते हैं, जिससे आपकी ब्लड शुगर, ब्‍लड प्रेशर, ऊर्जा में सुधार, मोटापा और अन्‍य तरह की बीमारियां झट से ठीक हो जाएंगी।

लेकिन ध्यान रहे कि सादे नमक का प्रयोग नहीं करना है। यह लाभ नहीं करेगा। काले नमक में 80 खनिज और जीवन के लिए वे सभी आवश्यक प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो जरूरी हैं।

नमक वाला पानी बनाने की विधि- हलके गरम पानी में एक तिहाई छोटा चम्‍मच काला नमक मिलाइए। इस गिलास को प्‍लास्‍टिक के ढक्‍कन से ढंक दीजिए। फिर गिलास को हिलाते हुए नमक मिलाइए और 24 घंटे के लिए छोड़ दीजिए। जब आपको लगे कि पानी में नमक अब नहीं घुल रहा है तो, समझिए कि आपका घोल पीने के लिए तैयार हो गया है।

पाचन दुरुस्‍त करेः नमक वाला पानी मुंह में लार वाली ग्रंथी को सक्रिए करने में मदद करता है। अच्‍छे पाचन के लिए यह पहला कदम बहुत जरूरी है। पेट के अंदर प्राकृतिक नमक, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और प्रोटीन को पचाने वाले इंजाइम को उत्‍तेजित करने में मदद करता है। इससे खाया गया भोजन टूट कर आराम से पच जाता है। 

नींदः नमक, कोर्टिसोल और एड्रनलाईन, जैसे दो खतरनाक सट्रेस हार्मोन को कम करता है इसलिए इससे रात को अच्‍छी नींद लाने में मदद मिलती है।

शरीर करे डिटॉक्‍सः नमक में काफी खनिज होने की वजह से यह एंटीबैक्‍टीरियल का काम भी करता है। इस‍की वजह से शरीर में मौजूद खतरनाक बैक्‍टीरिया का नाश होता है।

हड्डी की मजबूतीः कई लोगों को नहीं पता कि हमारा शरीर हमारी हड्डियों से कैल्‍शियम और अन्‍य खनिज खींचता है। इससे हमारी हड्डियों में कमजोरी आ जाती है, इसलिए नमक वाला पानी उस मिनरल लॉस की पूर्ती करता है और हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

त्‍वचा की समस्‍याः नमक में मौजूद क्रोमियम और सल्‍फर त्‍वचा को साफ और कोमल बनती है। इसके अलावा नमक वाला पानी पीने से एक्‍जिमा और रैश की समस्‍या दूर होती है।

मोटापाः यह पाचन को दुरुस्‍त कर के शरीर की कोशिकाओं तक पोषण पहुंचाता है, जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!