Exit Poll West Bengal : TMC को 177-187 और भाजपा को 95-110 सीटें मिलेंगी, इस सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Updated: 29 Apr, 2026 08:36 PM

the tmc will win 177 187 seats and the bjp will win 95 110 seats

देश के चार राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद जारी अधिकतर एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलने तथा असम में उसके जीत की हैट्रिक लगाने की संभावना जताई गई है।

नेशनल डेस्क : देश के चार राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद जारी अधिकतर एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलने तथा असम में उसके जीत की हैट्रिक लगाने की संभावना जताई गई है।

दूसरी तरफ, केरल और तमिलनाडु में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की जीत का अनुमान जताया गया है। पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे एवं अंतिम चरण में मतदान संपन्न हुआ। इससे पहले बीते 23 अप्रैल को राज्य की 152 सीटों पर मतदान हुआ था। प्रदेश में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। केरल, असम और पुडुचेरी में नौ अप्रैल तथा तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ था।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार शाम तक आए अधिकतर चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों के सर्वे में भाजपा को निर्णायक बढ़त या बहुमत मिलने की संभावना जताई गई। हालांकि एक सर्वेक्षण ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार बरकरार रहने का अनुमान जताया है।

'पीपुल्स प्लस' के सर्वे में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस 177 से 187 सीटें हासिल करके अपनी सत्ता बरकार रख सकती है। भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को एक से तीन सीट मिलने की संभावना जताई गई है। 'पोल डायरी' के सर्वे का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 142 से 171 सीटों के साथ पहली बार सत्ता में आ सकती है। इस सर्वेक्षण के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस को 99 से 127 से ही संतोष करना पड़ सकता है।

'मैट्रिज' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 146 से 161 सीटों के साथ सरकार बना सकती है और टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिल सकती है तथा वह सत्ता से बाहर हो सकती है। 'पी-मार्क' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को 150 से 175 सीटें मिल सकती हैं तो टीएमसी को 118-138 सीटें मिलने का अनुमान है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!