खाली पेट लहसुन खाने से दूर भागती हैं खतरनाक बीमारियां

Edited By Updated: 23 Dec, 2015 11:08 AM

empty stomach to eat garlic you will not know what the benefits

लहसुन का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लहसुन एक चमत्कारी चीज है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण...

लहसुन का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लहसुन एक चमत्कारी चीज है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण होते हैं लेकिन कुछ लोगों को ही पता होता है कि खाली पेट लहसुन खाने के कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे होते हैं।

आपको बता दें कि ये एक नैचुरल एंटी-बायोटिक है। हर रोज लहसुन की थोड़ी मात्रा का सेवन करने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। लहसुन  से ज्यादा लाभ लेने के लिए इसे कच्चा खाना चाहिए। बहुत ज्यादा पका देने से इसके कुछ स्वास्थ्यवर्धक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

* लहसुन में शरीर के विषाक्त पदार्थों को साफ करने का गुण होता है। इसे खाली पेट खाया जाए तो पेट में मौजूद बैक्टीरिया को भी दूर करने में मददगार होता है। 

*  खाली पेट लहसुन का सेवन करने से नसों में झनझनाहट की समस्या दूर हो जाती है।

* जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है उनके लिए खाली पेट लहसुन का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। ये ब्लड सर्कुलेशल को बढ़ाने का काम करता है।

* अगर आप खाली पेट लहसुन का सेवन करते है तो इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

* लहसुन के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इससे हमारा शरीर ज्यादा बेहतर तरीके से बीमारियों का सामना कर पाता है।

* गठिया के दर्द में आराम के लिए भी लहसुन का इस्तेमाल फायदेमंद है। गठिया के मरीजों के लिए ये एक अचूक दवा है। इसका एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण गठिया के दर्द में काफी आराम पहुंचाता है।

* फंगल इंफेक्शन में भी लहसुन काफी फायदेमंद है। कई बार पैरों की उंगलियों के बीच में फंगल इंफेक्शन हो जाता है। प्रतिदिन की डाइट में कच्चे लहसुन का इस्तेमाल करने से ऐसी बीमारियां दूर रहती हैं साथ ही उस जगह पर कच्चे लहसुन को पीसकर लगाने से भी फायदा होगा।

* लौंग की ही तरह लहसुन भी दांत दर्द में काफी फायदेमंद है। प्रभावित दांत में लहसुन का तेल लगाने से दांत के दर्द में राहत मिलती है। इससे इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!