कार में पकड़ी 346 ग्राम चरस, 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Updated: 02 Aug, 2021 12:29 PM

346 grams of charas caught in car

लिस ने एक कार की तलाशी के दौरान लिफाफों में बंद कुल 346 ग्राम से अधिक चरस बरामद की है।

 

ऊना(सुरेन्द्र): पुलिस ने एक कार की तलाशी के दौरान लिफाफों में बंद कुल 346 ग्राम से अधिक चरस बरामद की है। इस मामले में कार सवार 4 युवाओं के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर के मुताबिक बार्डर क्षेत्र मैहतपुर में उस समय इस गाड़ी को रोका गया जब देर रात्रि इसमें सवार 4 युवा भटोली से वनगढ़ की तरफ जा रहे थे। गाड़ी को जब रोका गया तो उसमें लिफाफे रखे गए थे जिनमें यह चरस रखी हुई थी।

जिन आरोपियों को नामजद किया गया है उनमें राजस्थान के भरतपुर के सन्नी तथा रजत (21), जितेन्द्र कुमार (28) तथा उनका एक सहयोगी जो नाबालिग शामिल है। इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एस.पी. ने कहा कि आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि यह चरस कहां से आई है और कहां ले जाया जा रहा था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!