Edited By Anu Malhotra,Updated: 06 May, 2026 08:29 AM

10th Class Result: Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board (GSEB) ने कक्षा 10वीं (SSC) परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज, 6 मई सुबह 8 बजे घोषित कर दिया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 83.86% दर्ज किया गया है। इस परीक्षा में करीब 15,27,724 छात्रों...
10th Class Result: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने कक्षा 10वीं (SSC) का रिजल्ट 2026 आज, 6 मई सुबह 8 बजे जारी कर दिया है। इस साल कुल 83.86% छात्र पास हुए हैं। परीक्षा में लगभग 15,27,724 छात्रों ने भाग लिया था, जो राज्य के 1,701 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
कैसे चेक करें रिजल्ट ?
छात्र अपना Result आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं:
-gseb.org
-website.gseb.org
-gsebeservice.com
स्टेप्स:
-वेबसाइट gseb.org पर जाएं
-SSC-2026 Result सेक्शन खोलें
-अपना 6 अंकों का सीट नंबर डालें
-Go पर क्लिक करें
-मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी
-डाउनलोड करके सेव कर लें
SMS से रिजल्ट चेक करें
अपने मोबाइल में SMS खोलें
टाइप करें: GJ10 [Seat Number]
भेजें इस नंबर पर: 58888111
रिजल्ट उसी नंबर पर प्राप्त होगा
पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
GSEB के नियम के अनुसार छात्रों को: हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं साथ ही कुल मिलाकर भी 33% अंक आवश्यक हैं जो छात्र फेल होंगे, उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा देनी होगी, जो संभवतः जून 2026 के आखिरी सप्ताह में आयोजित की जाएगी।