Daily horoscope : 12 राशियों का आज का भविष्यफल, किसे मिलेगा लाभ और किसे सावधान रहना होगा?
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 May, 2026 07:24 AM

मेष : आमतौर पर मजबूत सितारा आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, शुभ
मेष : आमतौर पर मजबूत सितारा आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, शुभ कामों में ध्यान, इरादों में मजबूती रहेगी।
वृष: सेहत के मामले में अटैन्टिव रहने की जरूरत, खान-पान भी मर्यादित करना सही रहेगा, सफर भी टैंशन परेशानी वाला होगा।
मिथुन: व्यापारिक तथा कामकाजी दशा अच्छी, कोशिशों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर भी मधुरता रहेगी।
कर्क: शत्रुओं की शरारतों हरकतों पर नजर रखनी ठीक रहेगी, दूसरों के ट्रैप में फंसने से बचना सही रहेगा।
सिंह : धार्मिक एवं सामाजिक कामों में रुचि, यत्न करने पर कोई स्कीम प्रोग्राम मेच्योर होगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।
कन्या : किसी अदालती काम को हाथ में लेने पर बेहतर नतीजा मिलने की आशा, मान-सम्मान की प्राप्ति।
तुला: किसी बड़े व्यक्ति से मदद लेने के लिए यदि आप उसे अपरोच करेंगे तो वह आपकी बात ध्यान के साथ सुनेगा।
वृश्चिक: टीचिंग, कोचिंग, प्रकाशन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।
धनु : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा।
मकर: ध्यान रखें कि उलझनों-झमेलों के कारण आपकी कोई बनी बनाई प्लानिंग न उखड़-बिगड़ जाए।
कुंभ: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने, अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कारोबारी टूरिंग भी लाभप्रद।
मीन : राजकीय कामों के लिए सितारा सुदृढ़, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा।