सीएम आज शिमला में देंगे बेटी के विवाह की रिसैप्शन

Edited By ,Updated: 15 Mar, 2015 12:17 AM

article

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नई दिल्ली में हुई अपनी बेटी अपराजिता सिंह के विवाह की रिसैप्शन रविवार को शिमला के होटल पीटरहाफ में देंगे।

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नई दिल्ली में हुई अपनी बेटी अपराजिता सिंह के विवाह की रिसैप्शन रविवार को शिमला के होटल पीटरहाफ में देंगे। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष की कई हस्तियों के भाग लेने की संभावना है। रिसैप्शन की तैयारियों को शनिवार अंतिम रूप दिया गया जिसका स्वयं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने जायजा लिया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हर्ष महाजन भी इस दौरान उनके साथ थे। मुख्यमंत्री की बेटी अपराजिता सिंह का विवाह नई दिल्ली में बीते रोज पटियाला राजघराने के अंगद सिंह के साथ हुआ था जिसमें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित अन्य नामी हस्तियों ने भाग लिया था। शिमला में रिसैप्शन देने के बाद मुख्यमंत्री का 17 मार्च को रामपुर में भी धाम देने का कार्यक्रम है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!