डाइनिंग टेबल को सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स (pics)

Edited By Updated: 22 Apr, 2016 05:23 PM

follow these tips to decorate the dining table

हर घर में डाइनिंग टेबल अाम देखा जाता है। वैसे तो डाइनिंग टेबल को लिविंग रूम में रखने से शोभा अौर भी बढ़ जाती है इसलिए इसे अच्छे से...

हर घर में डाइनिंग टेबल अाम देखा जाता है। वैसे तो डाइनिंग टेबल को लिविंग रूम में रखने से शोभा अौर भी बढ़ जाती है इसलिए इसे अच्छे से सजा कर रखना चाहिए। अगर अापको डाइनिंग टेबल को सजाने में परेशानी अाती है तो अाज हम अापके इसे सजाने के अासान से तरीकें बताएगें। इन तरीकों से अापका डाइनिंग टेबल बहुत ही खूबसूरत दिखाई देगा। तो अाइए जानते हैं इसे सजाने के तरीके...

 

- टेबल को सेट करने के टिप्स

 

1. अपने डाइनिंग टेबल को सजाने के लिए सबसे पहले टेबल को साफ करें। साफ करने के बाद में नैपकिन व प्लेट्स को सजा कर रखें।

 

2. ध्यान में रखें कि डाइनिंग टेबल पर बिछाने वाले टेबल मैट खूबसूरत होने के साथ अासानी से साफ होने वाले भी हो।

 

3. डाइनिंग टेबल के सेंटर में सेंटरपीस को इस तरह से रखें ताकि बाकी चीजों को रखने के लिए जगह रह जाए। अाप टेबल के सेंटर में नैपकिन या फूलों को भी सजा कर रख सकते है।

 

4. टेबल पर हमेशा कटलरी परोसी जाने वाली खाने की आइटम के हिसाब से ही होनी चाहिए। 

 

5. प्लेट को हमेशा नैपकिन के ऊपर ही रखें। बेस प्लेट के लिए आप हमेशा सफेद रंग की प्लेट ही चुनें। भोजन से भरे कटोरों को डाइनिंग टेबल के सेंटर में ध्यान से रखें ताकि किसी को खाना लेने में दिक्कत न हो।

 

6. डाइनिंग टेबल पर जरूर की चीजे ही रखें। फालतू की चीजों को टेबल से उठा लें ताकि चीजों को रखने में अासानी हो। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!