Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 May, 2026 02:11 PM

मेष: इस सप्ताह पूरी एनर्जी के साथ अपने काम में जुटे रहें, समय करवट लेने वाला है। आप जो सोचोगे उससे भी अच्छा हो जाएगा। लोग खुद-ब-खुद
मेष: इस सप्ताह पूरी एनर्जी के साथ अपने काम में जुटे रहें, समय करवट लेने वाला है। आप जो सोचोगे उससे भी अच्छा हो जाएगा। लोग खुद-ब-खुद आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। एक फोन कॉल से सभी काम निपट जाएंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
शुभ दिशा- दक्षिण-पूर्व
गुडलक उपाय: घर में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
क्या करें- अपनी बात विनम्रता से रखें।
क्या न करें- किसी से तीखी बात न करें।
वृष: इस सप्ताह जो भी फैसला लेंगे, समझ लीजिए वो एकदम सटीक बैठेगा। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। अपनों के साथ जो समय बिताएंगे, वो असली खुशी देगा। तरक्की की सीढ़ियां चढ़ने का समय है।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
शुभ दिशा- पूर्व
गुडलक उपाय: मंदिर में देसी घी का दीपक जलाएं।
क्या करें- बड़ों का आशीर्वाद लें।
क्या न करें- किसी की बातों में न आएं।
मिथुन: यह सप्ताह आपको बहुत खुशी देगा। परिवार के साथ दिल की बातें खोलने से हल्का महसूस होगा। नए लोगों से मिलना-जुलना अच्छा रहेगा। काफी समय से जिस अच्छी खबर का इंतजार था, वह मिलने के पूरे योग हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व
गुडलक उपाय: सुगंधित इत्र का प्रयोग करें।
क्या करें- ज्यादा भागदौड़ से बचकर रहें।
क्या न करें- छोटी-छोटी बातें दिल पर न लगाएं।
कर्क: नौकरी में चुनौती या कार्य में दबाव महसूस कर रहे थे, वे अब नहीं रहेगा। परिवार के साथ बैठकर खाना खाना और पुरानी बातें साझा करना रिश्तों में गजब की मिठास भर देगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
शुभ दिशा- पश्चिम
गुडलक उपाय:
क्या करें- अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
क्या न करें- ज्यादा भागदौड़ में खाना-पीनी न भूलें।
सिंह: लेन-देन के कारण चल रही टैंशन खत्म होने के योग हैं। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगेगी। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर जीवन में आगे बढ़ेंगे। जो काम पेंडिंग पड़े हैं, वे पूरे हो जाएंगे। सेहत को नजरअंदाज नहीं करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
शुभ दिशा- दक्षिण
गुडलक उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
क्या करें- क्रिएटिव महसूस करेंगे।
क्या न करें- मन की बात किसी से न कहें।
कन्या: इस सप्ताह दिल का बोझ हल्का होगा। पुरानी बातें या किसी की कही हुई कड़वी बातों को दफन कर जीवन में आगे बढ़ेंगे। माफ करने में ही आपकी असली जीत है। आपकी मेहनत नई पहचान दिलाएगी।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 1
शुभ दिशा- पूर्व
गुडलक उपाय: लाल चंदन का तिलक लगाएं।
क्या करें- सुबह जल्दी उठें।
क्या न करें- किसी के भरोसे न रहें।
तुला: नौकरी या व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन अंत में जीत हासिल होगी। पारिवारिक मामलात में मदद की जरूरत पड़ेगी। जीवनसाथी संग रिश्तों में ईमानदारी बरतें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
शुभ दिशा- दक्षिण-पूर्व
गुडलक उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
क्या करें- प्रतिदिन 10–15 मिनट ध्यान करें।
क्या न करें- नई चीजें सीखते रहें, मुंह न मोड़ें।
वृश्चिक- मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक सुख बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह औसत रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें अन्यथा कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
गुडलक उपाय: जरूरतमंद को काले वस्त्र दान करें।
क्या करें- घर में साफ-सफाई और सकारात्मक वातावरण रखें।
क्या न करें- नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें।
धनु- ऑफिस में मंदगति से चल रहा काम गती पकड़ेगा। स्टुडैंट्स का पढ़ाई में ध्यान लगेगा। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। असरदार-अनुभवी लोगों से अच्छी सलाह मिलेगी। बातचीत में सावधानी बरतें अन्यथा लोगों से कहासुनी होगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ दिशा- दक्षिण
गुडलक उपाय: मां दुर्गा के मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।
क्या करें- रोज किसी एक व्यक्ति की मदद करने का संकल्प लें।
क्या न करें- विवाद न करें।
मकर- यह वीक आपके लिए शुभ साबित होगा। विदेश संबंधित कार्य सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित होगा। छोटी यात्राएं दिख रही हैं, जो सफल रहेंगी। कारोबार अच्छा चलेगा। मनचाहे व्यक्ति के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिलेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व
गुडलक उपाय: शनि मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें।
क्या करें- तांबे के पात्र का उपयोग करें।
क्या न करें- खाने-पीने में असावधानी न बरतें।
कुंभ- नौकरी में कुछ हद तक चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। पुराने प्रेमी का सामना करना पड़ेगा, फिर से रिश्ता जुड़ने के योग हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएंगे। सुखद सप्ताह व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही चिंता समाप्त होगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम
गुडलक उपाय: मां दुर्गा की उपासना करें।
क्या करें- अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
क्या न करें- व्यायाम करने में आलस्य न करें।
मीन- यह सप्ताह अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी परेशानी रह सकती है लेकिन अंत तक सारी परेशानियों से आप निकल जाएंगे। गुड लक साथ रहेगा। कामकाज औसत रहेगा लेकिन टेंशन कोई नहीं होगी। कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
गुडलक उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें
क्या करें- धैर्य से काम लें।
क्या न करें- अपनी गलती दूसरों पर न थोपें।