Edited By Parveen Kumar,Updated: 01 Jun, 2026 12:19 AM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
नेशनल डेस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खिताब जीतने के साथ ही RCB को करोड़ों रुपये की प्राइज मनी भी मिली। फाइनल में हार के बावजूद गुजरात टाइटंस पर भी इनाम की बारिश हुई। वहीं प्लेऑफ में पहुंचने वाली अन्य दो टीमों को भी करोड़ों रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़ रुपये
IPL 2026 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी प्रदान की गई।
रनरअप गुजरात टाइटंस को 13 करोड़
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस फाइनल में हारकर उपविजेता रही। टीम को 13 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली।
तीसरे और चौथे स्थान की टीमों को भी मिला बड़ा इनाम
पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन का समापन तीसरे स्थान पर किया, जिसके लिए टीम को 7 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली। वहीं रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर रही। राजस्थान को 6.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
खिलाड़ियों को मिले व्यक्तिगत अवॉर्ड और प्राइज मनी
ऑरेंज कैप विजेता: वैभव सूर्यवंशी – 10 लाख रुपये
पर्पल कैप विजेता: कगिसो रबाडा – 10 लाख रुपये
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP): वैभव सूर्यवंशी – 10 लाख रुपये
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी – 10 लाख रुपये
सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी – 10 लाख रुपये
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए कई व्यक्तिगत पुरस्कार अपने नाम किए और IPL 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल रहे। वहीं RCB ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर लीग में अपना दबदबा कायम रखा।