यहां 'Good Luck' के लिए काट लिए जाते है मासूमों के हाथ!(Pics)

Edited By ,Updated: 09 Oct, 2015 11:15 AM

article

अफ्रीकी देश तंजानिया में अंधविश्वास के चलते पूरे सफेद जन्में बच्चों की जान हर वक्त मौत के मुंह में रहती है।

नई दिल्ली: अफ्रीकी देश तंजानिया में अंधविश्वास के चलते पूरे सफेद जन्में बच्चों की जान हर वक्त मौत के मुंह में रहती है। जानकारी के मुताबिक, तंजानिया में उन बच्चों के साथ जानवरों जैसा सलूक किया जाता है जो पूरे सफेद शरीर (एल्बिनो) वाले होते हैं। 

बीस हजार में एक बच्चा एल्बिनिज्म का शिकार पाया जाता है। इसके चलते बच्चे का पूरा शरीर सफेद होता है। फिलहाल तंजानिया हिंसा का शिकार हुएकई एल्बिनो बच्चों का न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा है। 

दरअसल, यहां पूरे सफेद शरीर वाले इन बच्चों को लेकर एक अजीब अंधविश्वास फैला हुआ है। यहां के लोग इन बच्चों को इन्हें भूत समझते है और  इनके हाथ पैर काट लेतेे हैं। 2013 की यूनाइटेड नेशन की रिपोर्ट के मुताबिक तंजानिया में ऐसा माना जाता है कि एल्बिनो बच्चों के अंग घर में सौभाग्य लाने की गारंटी होते हैं। इसलिए इन बच्चों के हाथ-पैरों की काफी बड़ी रकम मिलती है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2000 तक पूर्वी अफ्रीका में करीब 75 एल्बिनो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया गया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!