‘हैलोवीन' उत्सव के समय गोलीबारी से दो लोगों की मौत, छह घायल

Edited By Updated: 01 Nov, 2024 06:24 PM

2 dead 6 injured in orlando shooting during halloween

अमेरिका के फ्लोरिडा में ‘हैलोवीन' उत्सव मनाने के लिए आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शुक्रवार तड़के गोलीबारी के कारण दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए...

New York: अमेरिका के फ्लोरिडा में ‘हैलोवीन' उत्सव मनाने के लिए आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शुक्रवार तड़के गोलीबारी के कारण दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। ऑरलैंडो पुलिस विभाग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह शहर के मुख्य इलाके में हुई गोलीबारी की जांच कर रहा है।

 

WTVT की रिपोर्ट के अनुसार, ऑरलैंडो पुलिस प्रमुख एरिक स्मिथ ने कहा कि पीड़ितों को उस समय गोली मारी गई, जब सैकड़ों लोग रात करीब एक बजे सार्वजनिक रूप से ‘हैलोवीन उत्सव' मना रहे थे। स्मिथ ने कहा कि खुफिया विभाग 17 वर्षीय संदिग्ध किशोर से पूछताछ कर रहा है। पुलिस ने कहा कि आगामी प्रेसवार्ता में इस बारे में अतिरिक्त जानकारी दी जा सकेगी।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!