अमेरिकी स्कूल के बाहर गोलीबारी में 4 छात्र घायल

Edited By Tanuja,Updated: 15 Feb, 2024 10:42 AM

4 students shot outside atlanta high school

अमेरिका में अटलांटा के हाई स्कूल के बाहर गोलीबारी की घटना में चार छात्र घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अटलांटा पब्लिक स्कूल ...

अटलांटाः अमेरिका में अटलांटा के हाई स्कूल के बाहर गोलीबारी की घटना में चार छात्र घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अटलांटा पब्लिक स्कूल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बुधवार दोपहर को छुट्टी के तुरंत बाद एक अज्ञात वाहन से गोलियां चलाई गईं जिसमें ‘बेंजामिन ई. मेस हाई स्कूल' की पार्किंग में चार छात्र घायल हो गए।

 

अधिकारियों ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी तत्काल पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घायल छात्रों की हालत खतरे से बाहर है। इस संबंध में फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और घटना की जांच की जा रही है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!