जापान में मालवाहक जहाज पलटने से 8 नाविकों की मौत, 2 लापता

Edited By Parveen Kumar,Updated: 20 Mar, 2024 07:04 PM

8 sailors dead 2 missing as cargo ship capsizes in japan

जापान के पश्चिमी तट पर दक्षिण कोरिया का एक मालवाहक जहाज पलट जाने से आठ नाविकों की मौत हो गई है। जापान के तट रक्षक बल ने बताया कि दक्षिण कोरिया का जहाज ‘केओयंग सन' ने तूफानी मौसम के कारण लंगर डाल रखा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

इंटरनेशनल डेस्क : जापान के पश्चिमी तट पर दक्षिण कोरिया का एक मालवाहक जहाज पलट जाने से आठ नाविकों की मौत हो गई है। जापान के तट रक्षक बल ने बताया कि दक्षिण कोरिया का जहाज ‘केओयंग सन' ने तूफानी मौसम के कारण लंगर डाल रखा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद एक व्यक्ति को बचा लिया गया जबकि दो अन्य लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

जहाज के चालक दल ने मंगलवार को सुबह लगभग सात बजे मदद के लिए रेडियो संदेश भजा था और उसके बाद यह यामागुची प्रान्त में पलट गया। तट रक्षक बल ने बताया कि जहाज 980 टन ऐक्रेलिक एसिड ले जा रहा था। राहत और बचाव अभियान देश के दक्षिण-पश्चिम में शिमोनोसेकी शहर के करीब चल रहा है। जापानी तट रक्षक की रिपोटर् है कि चालक दल में दो कोरियाई, आठ इंडोनेशियाई और एक चीनी नागरिक शामिल हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!