‘हम दोनों भारत के सबसे बड़े भगोड़े…’, वायरल हो रहा ललित मोदी और विजय माल्या का मजाकिया अंदाज वाला वीडियो

Edited By Updated: 24 Dec, 2025 06:34 AM

a humorous video of lalit modi and vijay mallya is going viral

आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने लंदन में विजय माल्या के 70वें जन्मदिन की पार्टी का एक सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट किया है और उन दोनों की जोड़ी को भारत का ‘‘दो सबसे बड़ा भगोड़ा' बताया गया है।

लंदनः आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने लंदन में विजय माल्या के 70वें जन्मदिन की पार्टी का एक सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट किया है और उन दोनों की जोड़ी को भारत का ‘‘दो सबसे बड़ा भगोड़ा'' बताया गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)


ललित मोदी के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया वीडियो पिछले कुछ दिनों में माल्या के जन्मदिन समारोह को दर्शाने वाला दूसरा वीडियो है। माल्या भारत में किंगफिशर एयरलाइंस को दिए गए ऋणों के संबंध में धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों में वांछित है। 

वीडियो में ललित मोदी को यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘हम दो भगोड़े हैं, भारत के सबसे बड़े भगोड़े।'' इस वीडियो का शीर्षक है, ‘‘चलिए भारत में इंटरनेट पर फिर से धमाल मचाते हैं। मेरे दोस्त विजय माल्या को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'' वीडियो में ललित को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, ‘‘आप मीडिया वालों के लिए कुछ। क्या आपने ईर्ष्या से सुना।'

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!