Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Dec, 2017 01:19 PM
अर्जेंटीना ने पिछले महीने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में अपनी एक पनडुब्बी के गायब होने के मामले में नौसेना प्रमुख एडमिरल मार्सेलो स्रुर को बर्ख़ास्त कर दिया है...
ब्युनस आयर्सः अर्जेंटीना ने पिछले महीने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में अपनी एक पनडुब्बी के गायब होने के मामले में नौसेना प्रमुख एडमिरल मार्सेलो स्रुर को बर्ख़ास्त कर दिया है।
रक्षा मंत्रालय ने पनडुब्बी के गायब होने के मामले की जांच के दौरान एडमिरल स्रुर को पद से हटाने का अनुरोध किया था जिसके बाद शुक्रवार रात उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। एडमिरल स्रुर को जनवरी 2016 में नौसेना प्रमुख नियुक्त किया था। इस मामले में पहले भी दो नौसैनिक अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है।