PHOTOS : ये है पॉप किंग माइकल जैक्सन का बिकाऊ घर , खासियत देख व कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Edited By ,Updated: 30 May, 2015 12:24 AM

article

. दुनिया से विदा हो चुके पॉप किंग माइकल जैक्सन के पुराने घर नेवरलैंड रांच को बेचा जा रहा है। डेली मेल में प्रकाशित खबर के मुताबिक फैलेसिकेमोर ...

लॉस एंजिलिस. दुनिया से विदा हो चुके पॉप किंग माइकल जैक्सन के पुराने घर नेवरलैंड रांच को बेचा जा रहा है। डेली मेल में प्रकाशित खबर के मुताबिक फैलेसिकेमोर वैली रांच के नाम से मशहूर इस घर की कीमत 10 करोड़ डॉलर (करीब 638 करोड़ रुपए) है। हालांकि परिसर से जैक्सन के चिडिय़ाघर के जानवरों (एक लामा को छोडक़र) को हटा लिया गया है, लेकिन पुष्प घड़ी और ट्रेन स्टेशन अभी हैं।
 
तस्वीरों के माध्यम से आप देख सकते हैं कि सांता बारबारा से करीब 40 किमी दूर स्थित लॉस ओलिवोस में यह घर 2,700 एकड़ में फैला हुआ है। जैक्सन ने 1987 में यह घर 1.95 करोड़ डॉलर (करीब 124 करोड़ रुपए) में खरीदा था। वह यहां 15 साल से अधिक समय तक रहे थे। जैक्सन के खिलाफ लगे बाल यौन उत्पीड़ऩ के आरोपों के बाद यह घर जांच के घेरे में आ गया था। इस मामले में वह 2005 में बरी हुए थे। इसके चार साल बाद उनकी मौत हो गई थी।
 
क्या है घर की खासियत
यह घर 2700 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। परिसर में कुल 22 इमारतें हैं। घर में छह बेडरूम 12 हजार वर्ग फीट निर्मित है। इसके साथ ही दो गेस्टहाउस भी हैं।  परिसर में 50 सीट वाला सिनेमाघर भी है। इसके अलावा स्टाफ के लिए क्वार्टर भी हैं। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!