ऐसी घटना पर यकीन करना मुश्किल! FB ग्रुप में शामिल होकर गर्भवती महिला को निशाना, पेट फाड़कर भ्रूण निकाला

Edited By Anil dev,Updated: 25 Jan, 2023 03:01 PM

ashley bush facebook lucy barrow amber waterman

अमरीका में एक विचित्र घटनाक्रम में एक हत्यारिन ने माता-पिता के एक निजी फेसबुक समूह में शामिल होकर बच्चों का सामान बेचने की पोस्ट शेयर की। बच्चों का सामान पोस्ट करने के पीछे उसका उद्देश्य गर्भवती माताओं को पहचान कर उनका अपहरण करना था।

इंटरनेशनल डेस्क: अमरीका में एक विचित्र घटनाक्रम में एक हत्यारिन ने माता-पिता के एक निजी फेसबुक समूह में शामिल होकर बच्चों का सामान बेचने की पोस्ट शेयर की। बच्चों का सामान पोस्ट करने के पीछे उसका उद्देश्य गर्भवती माताओं को पहचान कर उनका अपहरण करना था। एम्बर वाटरमैन उर्फ लूसी बैरो नामक इस हत्यारिन ने समूह में ऐसी एक गर्भवती महिला की पहचान कर ली। उसके बाद उसने जो किया वह सुनकर पूरा अमरीका सकते में आ गया। लूसी बैरो ने गर्भवती महिला का अपहरण करने के बाद उसका पेट फाड़कर उसके गर्भ से भ्रूण निकाल लिया। 

एफ.बी.आई. के सर्च वारंट के अनुसार लूसी बैरो फेसबुक पर 6,500 सदस्यों के समूह में शामिल हुई। समूह के सदस्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के पश्चात लूसी ने 33 वर्षीय मां एशले बुश को अपने जाल में फंसाया। उसके बाद एशले को सामान देने के लिए किसी स्थान पर बुलाकर लूसी ने उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी तथा उसके बाद उसने एशले का पेट फाड़कर उसके गर्भ से भ्रूण निकाल लिया। एशले का शव उसके घर के पास ही जलाकर राख छिपा दी। 

एफ.बी.आई. ने लूसी से पूछताछ की तो उसने अपने आपको पूरी तरह निर्दोष बताया परंतु जांच एजैंसी ने उसे ऐसे ही नहीं पकड़ा है। एफ.बी.आई. ने पिछले वर्ष दिसम्बर में फेसबुक से इस समूह के सभी पोस्ट के 
साथ-साथ समूह के सभी सदस्यों के नाम और पते प्राप्त किए और 24 अक्तूबर 2022 से लेकर 3 नवम्बर 2022 तक समूह के सभी पोस्ट और अन्य फेसबुक गतिविधियों की जांच करके वह लूसी बैरो तक पहुंची। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!