सीरियल आत्मघाती बम धमाकों से दहले इंडोनेशिया के चीन चर्च,10 मरे दर्जनों घायल

Edited By Tanuja,Updated: 13 May, 2018 01:25 PM

at least 10 killed in 3 church explosions in indonesia

इंडोनेशिया के तीन चर्च में हुए आत्मघाती बम विस्फोटों में कम से कम  10 लोगों के मारे जाने का समाचार है। हमले में दर्जनों  लोग घायल हो गए हैं।  धमाका सुराबया शहर के ईस्ट जावा में हुआ जो देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है...

जकार्ताः इंडोनेशिया के तीन चर्च में हुए आत्मघाती बम विस्फोटों में कम से कम  10 लोगों के मारे जाने का समाचार है। हमले में दर्जनों  लोग घायल हो गए हैं।  धमाका सुराबया शहर के ईस्ट जावा में हुआ जो देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इंडोनेशिया पुलिस के अनुसार शहर में 3 अलग-अलग चर्चों  में आत्मघाती बम धमाकों को 10 मिनट के अंतराल में अंजाम दिया गया है।

 पहला बम धमाका सुबह 7.30 बजे हुआ। ईस्ट जावा पुलिस के प्रवक्ता फ्रांस बारुंग मंगेरा ने बताया, 'पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्तियों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हमले में 2 पुलिसकर्मी समेत कुछ नागरिक भी घायल हुए हैं।' पुलिस का कहना है कि इस हमले की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

इंडोनेशिया दुनिया का मुस्लिम बहुतला के मामले में सबसे बड़ा देश है और यहां हाल ही में आतंकवाद को सिर उठाते देखा गया है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि धमाकों को आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया। चर्च के प्रवेश द्वार पर मलबा फैला हुआ था। पुलिस इकट्ठा हुई भीड़ को मौके से हटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या चौथे टीम को भी निशाना बनाया गया था या नहीं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!