Edited By Tanuja,Updated: 17 Jul, 2021 05:18 PM
चीन के फुजियान प्रांत में एक निर्माणाधीन भवन की छत ढहने से आठ श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन ने ...
बीजिंग: चीन के फुजियान प्रांत में एक निर्माणाधीन भवन की छत ढहने से आठ श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्थानीय प्रशासन ने आज यहां बताया कि सानमिंग शहर के योंगन जिले में शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन की छत ढहने से 10 श्रमिक मलबे के नीचे दब गए थे।
उन्होंने बताया कि बचाव दल ने कल शाम तक सभी लोगों को मलबे के नीचे से निकाल लिया था, लेकिन अस्पताल ले जाते समय चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ा। दुर्घटना में घायल दो अनय लोगों की हालत स्थिर बताई गई है। उन्होंने कहा कि भवन की छत ढ़हने का कारण नहीं पता चला है मामले की जांच की जा रही है।