दुबई प्रिंस की पत्नी दो बच्चे और 271 करोड़ रुपए लेकर देश छोड़ कर भागी (PIS)

Edited By Tanuja,Updated: 30 Jun, 2019 04:18 PM

dubai princess flees uae with money kids post marriage break up

दुबई के अरबपति शासक शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की छठी बेगम व संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की रानी हया बिंत अल ...

दुबई/लंदनः दुबई के अरबपति शासक शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की छठी बेगमव संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की प्रिंसेस हया बिंत अल हुसैन अपने दो बच्चों और 31 मिलियन पाउंड (271 करोड़ रुपए) लेकर देश छोड़ कर भाग गई। वह जॉर्डन के शाह (राजा) अब्दुल्ला की सौतेली बहन हैं। शेख मुहम्मद यूएई के उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री हैं। वह दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हैं।

PunjabKesari

संभावना व्यक्त की जा रही है कि हया इस समय लंदन में कहीं पर हैं। बताया गया है कि हया अपने शौहर शेख मुहम्मद से तलाक चाह रही हैं। पता चला है कि हया दुबई से पहले जर्मनी गईं। उनके साथ बेटी जलीला (11) और बेटा जायेद (7) हैं। वह नई जिंदगी की शुरुआत के लिए अपने साथ पर्याप्त मात्रा में धन लाई हैं। जर्मनी में उन्होंने सरकार से राजनीतिक शरण मांगी है। ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ीं हया को सार्वजनिक रूप से और सोशल मीडिया अकाउंट पर 20 मई के बाद नहीं देखा गया। जबकि इससे पहले उनके सामाजिक कार्यो से जुड़े फोटो सोशल मीडिया अकाउंट में भरे रहते थे।

PunjabKesari

वह सामाजिक कार्यो में भी फरवरी से दिखाई नहीं पड़ रही थीं। अरब मीडिया ने अपुष्ट सूत्रों के हवाले से बताया है कि हया को दुबई से निकलने में जर्मनी के एक राजनयिक ने मदद की है। दावा यह भी किया जा रहा है कि जर्मन अधिकारियों ने हया की वापसी के लिए शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के अनुरोध को ठुकरा दिया है। इसके कारण दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संकट पैदा हो गया है। इससे पहले शेख की बेटी राजकुमारी लतीफा ने भी देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी। बताया गया था कि उन्हें गोवा के पास भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़ लिया था और उन्हें यूएई के शाही परिवार को सौंप दिया गया था।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!