Earthquake in Taiwan : भूकंप के जोरदार झटकों से हिली धरती, लोगों में फैली दहशत

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 12:39 AM

earthquake tremors shake the earth panic spreads among people

उत्तरी ताइवान के न्यू ताइपे में रविवार रात भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन (CWA) के अनुसार, भारतीय समयानुसार रविवार रात करीब 8:36 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई है।

इंटरनेशनल डेस्कः उत्तरी ताइवान के न्यू ताइपे में रविवार रात भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन (CWA) के अनुसार, भारतीय समयानुसार रविवार रात करीब 8:36 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई है।

95.7 किमी गहराई में था केंद्र
प्रशासन के मुताबिक, भूकंप का केंद्र न्यू ताइपे सिटी हॉल से लगभग 35.8 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में जमीन से 95.7 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। गहराई अधिक होने के कारण झटके काफी विस्तृत क्षेत्र में महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि डरे सहमे लोग अपने घरों से बाहर आ गए।

इन इलाकों में रही सबसे अधिक तीव्रता
ताइवान के 7-स्तरीय तीव्रता पैमाने पर यिलान काउंटी, न्यू ताइपे, ताइपे, ताओयुआन, सिंचु काउंटी, हुआलिन काउंटी, ताइचुंग और मियाओली काउंटी में तीव्रता 3 दर्ज की गई। इसके अलावा कीलुंग शहर, सिंचु शहर, नानतोउ काउंटी, चांगहुआ काउंटी और युनलिन काउंटी में भी तीव्रता 2 के झटके महसूस किए गए।

जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
राहत की बात यह रही कि भूकंप के तुरंत बाद किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या बड़ी क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!