कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में गोलीबारी, दो भारतीय मूल के लोगों की मौत, पढ़ें विदेश की 10 बड़ी खबरें

Edited By Yaspal,Updated: 26 Jul, 2022 07:17 AM

firing in british columbia canada read 10 big news from abroad

कनाडा की पुलिस ने सोमवार को कहा कि वैंकूवर के एक उपनगर में गोलीबारी की कई घटनाएं होने की सूचना मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी में दो भारतीय मूल के लोगों की भी मौत हुई है

इंटरनेशनल डेस्कः कनाडा की पुलिस ने सोमवार को कहा कि वैंकूवर के एक उपनगर में गोलीबारी की कई घटनाएं होने की सूचना मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी में दो भारतीय मूल के लोगों की भी मौत हुई है। इससे 10 दिन पहले कनाडा में रिपुदमन सिंह मलिक की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुतिन, विक्रमसिंघे समेत कई वैश्विक नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू को दी बधाई
चीन, रूस, बांग्लादेश श्रीलंका और नेपाल के राष्ट्रपतियों समेत कई विश्व नेताओं ने भारत की नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी तथा भारत के साथ अपने-अपने देशों के बहुआयामी संबंधों को बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को 64 वर्षीय मुर्मू को पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि वह पारस्परिक राजनीतिक विश्वास बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने और मतभेदों के समाधान के लिए उनके साथ काम करने को तैयार हैं।

जापान में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण खाली कराए गए शहर
जापान के मुख्य दक्षिणी द्वीप क्यूशू में एक ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण उससे सटे दो शहरों को खाली करा लिया गया है और दर्जनों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण रात के समय राख और बड़े-बड़े पत्थर निकलते दिखे। कागोशिमा के दक्षिणी प्रान्त में रविवार रात सकुराजिमा ज्वालामुखी से 2.5 किलोमीटर (1.5 मील) दूर बड़ी चट्टानें गिरीं।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में 9 साल बाद मिला पोलियो का मामला
अमेरिका में वर्ष 2013 के बाद न्यूयॉर्क के स्वास्थ्य अधिकारियों ने  इस साल 21 जुलाई को पोलियो संक्रमण का मामला मिलने का ऐलान  किया। हालांकि इस अमेरिकी नागरिक का टीकाकरण नहीं किया गया था। बीसवीं शताबदी के मध्य में सुरक्षित और असरदार टीके की खोज से पहले बच्चों में लकवा की बीमारी का आम कारण पोलियो था। लेकिन वैश्विक टीकाकरण अभियान के कारण आज पोलियो का काफी हद तक उन्मूलन हो चुका है।

पूर्व गृह मंत्री राशिद ने दी पाकिस्तान में आर्थिक तबाही की चेतावनी
पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने पाक में आर्थिक तबाही की चेतावनी देते हुए कहा कि देश को बचाने के लिए बहुत कम समय बचा है। उन्होंने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'देश को 'आर्थिक सर्वनाश' से बचाने के लिए बहुत कम समय बचा है। राजनीतिक अस्थिरता देश को डिफाल्ट होने की ओर ले जा रही है।'

चाबहार पोर्ट के जरिए व्यापार बढ़ाने की कोशिश में ईरान
अमेरिका के कड़े प्रतिबंधों के बीच ईरान अपना व्यापार बढ़ाने  के लिए  भारत द्वारा विकसित चाबहार बंदरगाह को केंद्र बनाकर मध्य एशियाई देशों से व्यापार संपर्क बनाना चाहता है। उल्लेखनीय है कि चाबहार से भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान की दूरी बहुत कम है।

पाकिस्तानी आर्मी के अत्याचारों से तंग बलोच कार्यकर्ता ने मांगी भारत से मदद
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में लगातार आजादी को लेकर संघर्ष जारी है, दूसरी ओर स्थानीय नागरिकों के विरोध के बावजूद चीन से बलूचिस्तान के ग्वादर पोर्ट तक जाने वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर बलूचिस्तान में पाकिस्तानी आर्मी के अत्याचारों से लेकर चीन के बढ़ते दखल पर बलोच कार्यकर्ताओं ने भारत से मदद की गुहार लगाई है और चीन को बलूचिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।

रूस और चीन दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा
जापान की 500 पन्नों की एक रिपोर्ट ने दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है। यूक्रेन के खिलाफ रूस  की जंग और चीन-ताइवान के बीच तनाव को देखते हुए जापान ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ सकता है। जापान ने शुक्रवार को वार्षिक रक्षा दस्तावेज  जारी किया है जिसमें डराने वाली बातें कही गई हैं।

नेपाल में पेड़ से लटके मिले  तीन नाबालिग लड़कियों के शव
नेपाल के झापा जिले में रविवार को तीन किशोरियों के शव एक ही पेड़ से लटके हुए मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक बसंत पाठक ने बताया कि 16 साल की दो और 17 साल की एक कुल तीन लड़कियां शनिवार दोपहर से लापता थीं।

कैलिफोर्निया में जंगल में भीषण आग से तबाही
कैलिफोर्निया में योसेमिट नेशनक पार्क के समीप जंगल में लगी आग ने शनिवार को विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके कारण हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश देना पड़ा। यह कैलिफोर्निया के जंगलों में इस साल लगी सबसे भयंकर आग है। इसके कारण 2,000 से अधिक घरों और उद्योगों की बिजली काटनी पड़ी।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!