किम जोंग के शव को लेकर तकरार जारी, चौथा आरोपी गिरफ्तार

Edited By ,Updated: 19 Feb, 2017 03:34 PM

fourth arrested in kim jong nam murder case

मलेशिया पुलिस ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के सौतेले भाई किम जोंग-नाम की हत्या मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है...

कुआलालंपुरः मलेशिया पुलिस ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के सौतेले भाई किम जोंग-नाम की हत्या मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम 46 वर्षीय उत्तर कोरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान री जोंग चोल के रूप में हुई है। इस मामले में पहले से ही दो महिलाएं और एक मलेशियाई नागरिक गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

प्योंगयांग और मलेशिया के बीच शव को लेकर तकरार जारी है। कुआलालंपुर अंतर्ऱाष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को जोंग-नाम के चेहरे पर एक महिला ने तरल पदार्थ छिड़क दिया था। इसके बाद दर्द से कराहते जोंग-नाम की अस्पताल के रास्ते में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जोंग-नाम का पार्थिव शरीर कुआलालंपुर शव गृह में रखा गया है। अभी तक संदिग्ध तरल पदार्थ के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। गिरफ्तार की गई महिलाओं में से एक के पास वियतनामी पासपोर्ट मिला है जबकि दूसरी महिला इंडोनेशिया की है।

पुलिस का मानना है कि टीवी शो का मजाक समझ इंडोनेशियाई महिला इसमें शामिल हुई थी। मलेशिया ने जांच पूरी होने तक शव सौंपने से मना किया है और पहचान के लिए जोंग-नाम के परिवार के सदस्य का डीएनए मांगा है। इस कदम का विरोध करते हुए उत्तर कोरिया ने मलेशिया पर उसके दुश्मनों के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उत्तर कोरिया ने कहा है कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट को वह खारिज कर देगा। उत्तर कोरिया के राजदूत कांग चोल ने कहा है कि बिना हमारी इजाजत और गवाह के ही पोस्टमार्टम कराया गया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!