हंटावायरस का कहर: क्रूज जहाज पर फंसे 2 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, नीदरलैंड में किए गए क्वारंटीन

Edited By Updated: 11 May, 2026 02:30 AM

hantavirus outbreak 2 indians stranded on cruise ship rescued safely

हंटावायरस (Hantavirus) के प्रकोप से जूझ रहे एक अंतरराष्ट्रीय क्रूज जहाज 'एमवी होंडियस' (MV Hondius) पर सवार दो भारतीय नागरिकों के लिए राहत भरी खबर आई है। स्पेन स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत इन दोनों...

मैड्रिड/एम्सटर्डम: हंटावायरस (Hantavirus) के प्रकोप से जूझ रहे एक अंतरराष्ट्रीय क्रूज जहाज 'एमवी होंडियस' (MV Hondius) पर सवार दो भारतीय नागरिकों के लिए राहत भरी खबर आई है। स्पेन स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत इन दोनों भारतीयों को जहाज से सुरक्षित उतार लिया गया है और वे फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं।

अर्जेंटीना से शुरू हुआ था सफर
'ओशनवाइड एक्सपेडिशन्स' कंपनी द्वारा संचालित यह जहाज 1 अप्रैल को अर्जेंटीना के उशुआइया से रवाना हुआ था। सफर के दौरान जहाज पर हंटावायरस फैलने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। रविवार को जब यह जहाज स्पेन के कैनरी द्वीप पहुंचा, तो स्वास्थ्य अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। जहाज पर दो भारतीयों सहित कुल 150 लोग सवार थे।

नीदरलैंड में रखा गया पृथकवास में
स्पेन के राष्ट्रीय आपातकालीन निगरानी एवं समन्वय केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षित निकाले गए दोनों भारतीय नागरिकों को नीदरलैंड ले जाया गया है। वहां उन्हें स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत पृथकवास (Quarantine) में रखा जाएगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि उनमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं मिला है और वे स्वस्थ हैं।

अब तक 3 की मौत, 5 संक्रमित
इस खतरनाक वायरस का असर जहाज पर साफ देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक संक्रमण के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच अन्य यात्री हंटावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस संक्रमण के लक्षण आमतौर पर संपर्क में आने के एक से आठ सप्ताह बाद दिखाई देते हैं।

भारतीय दूतावास रख रहा है नजर
स्पेन में भारतीय राजदूत जयंत एन. खोबरागड़े स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर बताया कि राजदूत खोबरागड़े दोनों भारतीयों की सुरक्षा और कुशलता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों और उनके साथ निरंतर संपर्क में हैं। फिलहाल जहाज के अन्य यात्रियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रोटोकॉल के तहत उतारा गया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!