दिल दहलाने वालें हैं भारत-पाक में बच्चियों से दुष्कर्म मामले  :संयुक्त राष्ट्र

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Feb, 2018 05:38 PM

india pakistan cases of rape against girls disfiguring the heart un

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में हाल ही में बच्चियों पर यौन हमलों की हालिया घटनाएं हृदय-विदारक हैं और यह अंतर्राष्ट्रीय संस्था शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के माध्यम से इस मुद्दे पर ध्यान देने का प्रयास कर रही है।

संयुक्त राष्ट्रः  संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में हाल ही में बच्चियों पर यौन हमलों की हालिया घटनाएं हृदय-विदारक हैं और यह अंतर्राष्ट्रीय संस्था शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के माध्यम से इस मुद्दे पर ध्यान देने का प्रयास कर रही है। वह भारत और पाकिस्तान में हाल ही में घटी दुष्कर्म की घटनाओं पर सवालों का जवाब दे रहे थे।

नई दिल्ली में पिछले सप्ताह घटी दिल दहलाने वाली घटना में 28 साल के एक व्यक्ति ने आठ महीने की अपनी चचेरी बहन के साथ बलात्कार किया। वहीं पाकिस्तान में पिछले महीने एक सीरियल किलर ने सात साल की बच्ची का कथित तौर पर पाशविक तरीके से दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पूरे देश में लोगों का गुस्सा सामने आया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने इस जघन्य घटनाक्रम पर दोनों देशों के लिए संयुक्त राष्ट्र की सलाह पर पूछे गए सवालों के जवाब में कहा मुझे लगता है, आपने जिन दो मामलों का जिक्र किया वे हृदय विदारक हैं। उन्होंने कहा यह बात स्पष्ट है कि इस धरती पर कोई भी देश महिलाओं के खिलाफ हिसा, लड़कियों के खिलाफ हिसा के अभिशाप से अछूता नहीं है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!